कोरोना संक्रमण की जांच के लिए पुलिस कर्मियों समेत 201 लोगों का स्वैब कलेक्शन!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में एक सब इंस्पेक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जहाँ स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें मोतिहारी रेफर किया जा चुका है।वहीं,रक्सौल व हरैया थाना के पुलिस स्टाफ समेत कुल 201 लोगों का नोजल स्वैब कलेक्शन किया गया है।
रक्सौल पीएचसी सूत्रों ने बताया है कि सोमवार को कुल 201 लोगों का सैंपल लिया गया।ताकि,कोरोना से ग्रस्त मरीजो का पता लग सके और संक्रमण को रोका जा सके।
सोमवार को आयोजित उक्त शिविर में यह स्वैब कलेक्शन किया गया।जिसमें लगभग 35 पुलिस अधिकारी व अन्य स्टाफ ,बैंक कर्मी, आदि शामिल हैं।इस सेंम्पल को जांच के लिए मोतिहारी भेजा गया है।जिसकी रिपोर्ट तकरीबन एक सप्ताह में आने की उम्मीद है।
शिविर में उक्त सैंपल लैब टेक्नीशियन रियाजुल हक,शमसाद अली के नेतृत्व में लिया गया।जबकि, पीएचसी के चिकित्सकडॉ अमित जायसवाल( नोडल),यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार,एम एंड ईविपुल...









