बाढ़ से बेहाल किसानों की सुध नही ले कर रही सरकार,कोरोना के बाद बाढ़ से तबाह हैं लोग : रामबाबू यादव
रक्सौल।(vor desk)। जनता कोरोना व बाढ़ से त्रस्त और सीएम नीतीश कुमार वर्चुअल रैली में व्यस्त हैं। बाढ़ से लोग तबाह हैं।जान माल की क्षति हो रही है। परन्तु इस सरकार के कानों में जूं तक नही रेंग रही है। उक्त बातें काँग्रेस नेता सह रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने रक्सौल प्रखंड के दर्जनों गांव के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करते हुए कहा। साथ ही श्री यादव ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि भी लोगों की सूद नही ले रहे हैं। आज रक्सौल प्रखंड के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका आम लोगों की जिंदगी तबाह हो गयी है किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गयी है। बाढ़ राहत और बचाव के नाम पर कोई प्रबंध सरकार की ओर से नही किया गया है।
श्री यादव ने तंज कसते हुए एनडीए गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि जब बिहार और देश कोरोना और अब बाढ़ से लड़ रहा है ऐसे समय मे सभी विधायक और मंत्री ...









