18 अप्रैल को डॉ0 अम्बेडकर की जयंती पर होगा प्रतिमा का अनावरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा आयोजित!
रक्सौल।( vor desk )।प्रखण्ड के लक्ष्मनवा(अम्बेडकर नगर ) में रविवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल की बैठक मथुरा राम की अध्यक्षता में आहूत हुई।इस बैठक में उक्त गांव स्थित नवनिर्मित अम्बेडकर गेट पर भारतरत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने तथा उनकी जयंती को आगामी 18 अप्रैल को भव्य तरीके से मनाने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया।इस बैठक में ही जयंती समारोह की सफलता के लिए विस्तृत रूपरेखा तय किया गया।इसके तहत बाबा साहेब की प्रतिमा के अनावरण के बाद सामाजिक जागरूकता रैली,आगत अतिथियों के स्वागत व भाषण के साथ ही रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय मुखिया शैला देवी के पति समाजसेवी अलखदेव राय ने बताया कि हमें अगर आज पंचायत के प्रतिनिधित्व का मौका मिला है तो यह बाबा साहेब की देन है।इसलिए हमें उनके आदर्शो...









