टीबी हारेगा-देश जीतेगा ‘के नारे के साथ रक्सौल पीएचसी में बैठक आयोजित!
'
रक्सौल।(vor desk)। 'टीवी हारेगा-देश जीतेगा ' के नारे के तहत मंगलवार को रक्सौल पीएचसी में एक बैठक आयोजित हुई।जिसमे स्थानीय अधिकारियों समेत शहर के सरकारी एवं निजी चिकित्सक, धर्मगुरु व विभिन्न सामाजिक संगठनो के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीएचसी प्रभारी सह अनुमंडलीय अस्पताल अधीक्षक डॉ. एस. के. सिंह ने बताया कि 24 मार्च को टीबी( यक्ष्मा ) दिवस है।जिसको ले कर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों में एक-एक दिन 24 मार्च के पूर्व सभी लोगों को टीबी बीमारी के लक्षण व बचाव की जानकारी के साथ यह बताया जा रहा है कि अपने आसपास या जानकारी वाले टीबी मरीजों को पीएचसी में भेजे।
यहाँ टीबी का सम्पूर्ण ईलाज होता है। ईलाज के दौरान मरीजों को पोषण सहयोग के तौर पर 500 रुपये भी खान-पान के लिए दिए जाते है...









