Tuesday, September 8

रक्सौल आसपास

रेलवे द्वारा रक्सौल की उपेक्षा के खिलाफ स्वच्छ रक्सौल का आंदोलन 15 फरवरी से!

रेलवे द्वारा रक्सौल की उपेक्षा के खिलाफ स्वच्छ रक्सौल का आंदोलन 15 फरवरी से!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने एक बार फिर आंदोलन की घोषणा की है।उनका कहना है कि रक्सौल रेलवे स्टेशन से संबंधित समस्याओं को रेलवे पदाधिकारियों के द्वारा अनसुना किये जाने के कारण 15 फरवरी 2021 से चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए स्वच्छ रक्सौल विवश है।उनका आरोप है कि रक्सौल रेलवे के द्वारा रक्सौल नगर वासियों को उपेक्षित किया जा रहा है।जिसको ले कर आंदोलन का फैसला किया गया है।उन्होंने इसकी सूचना रेल व प्रशासन के अधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक से दिया है। उनका कहना है कि रक्सौल से जिला मुख्यालय जाने के लिए एकमात्र ट्रेन मिथिला एक्सप्रेस है जिससे ना तो छात्र सुगमता से परीक्षा देने जा पाते हैं और न मरीज इलाज कराने ।इसमे भाड़ा भी ज्यादा लग रहा है। उसी तरह सांसद एवं मंडल रेल प्रबंधक को कठघडे में खड़ा करते हुए कहा कि 3 माह में बनने वाला फुट ओवरब्रिज लगभग 25 माह से अ...
फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर 180 एसएसबी जवानों को लगा टीका, कमांडेंट प्रियवर्त ने भी लिया टीका!

फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर 180 एसएसबी जवानों को लगा टीका, कमांडेंट प्रियवर्त ने भी लिया टीका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। रक्सौल में फ्रंट लाइन वर्करों को टिका लगाने का अभियान शुरू हो गया है।इस टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 180 एसएसबी अधिकारियों - जवानों का टिकाकरण किया गया। रक्सौल के हवाई अड्डा रोड स्थित एसएसबी बटालियन हेडक्वार्टर के न्यू बिल्डिंग में आयोजित टीकाकरण सत्र स्थल पर एसएसबी 47 वीं बटालियन कमाण्डेन्ट प्रियवर्त शर्मा ने टिका लिया।साथ ही उप कमाण्डेन्ट अनेन्द्र मनी सिंह,एम ब्रोजन सिंह,असिस्टेंट कमाण्डेन्ट रविन्द्र कुमार ,रविन्द्र कुमार सिंह ,डॉ अनिल कुमार,इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ,सब इंस्पेक्टर वंदना ,कोमल शर्मा ने भी टिका लिया।सत्र स्थल पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी शरत चन्द्र शर्मा व अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एस के सिंह,मेडिकल ऑफिसर डॉ आरपी सिंह ,यूनिसेफ के एसएमसी डॉ धर्मेंद्र कुमार,बीएमसी अनिल कुमार आदि ने कमाण्डेन्ट समेत अन्य एसएसबी अधिकारियों बुके दे कर स्वागत किया। ...
अच्छी सोंच और अच्छे दिनचर्या को अपना कर  जीवन को बनाया जा सकता है बेहतर:राजू घले

अच्छी सोंच और अच्छे दिनचर्या को अपना कर जीवन को बनाया जा सकता है बेहतर:राजू घले

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर के प्रांगण में ब्रह्मा कुमारीज रक्सौल शाखा द्वारा एक स्ट्रेस मैनेजमेंट का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्मा कुमारीज द्वारा रक्सौल में यह कार्यक्रम स्ट्रेस मैनेजमेंट के ऊपर रखा गया वर्तमान समय को देखते हुए ताकि समाज के हर परिवार में सुख शान्ति भरपूर रूप से बनी रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजू घले रहे,जो,कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य सफल रहा शहर के गण मान्य लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर के भाग लिया।सबों ने ब्रह्माकुमारी संस्था से ऐसे कार्यक्रम रक्सौल में निरन्तर आयोजन पर बल दिया। वक्ता राजू घलेे ने अपनी वक्तव्य में कई उदाहरण द्वारा अलग-अलग तरीकों से अपने अनुभव को प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया मुख्य रूप से कि कैसे हम अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकत...
स्वच्छ रक्सौल द्वारा लगातार दूसरे सप्ताह फ्री हेल्थ कैम्प आयोजित!

स्वच्छ रक्सौल द्वारा लगातार दूसरे सप्ताह फ्री हेल्थ कैम्प आयोजित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।स्वच्छ रक्सौल के तत्वाधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन परेउवा वार्ड नम्बर 01 में बोधि माई मन्दिर के समीप डीपीएम इंग्लिश पब्लिक स्कूल में किया गया। जिसमें डॉ. मुराद आलम के नेतृत्व में विभिन्न मरीजों सहित कुल 84 से अधिक लोगों का स्वास्थ जांच किया गया। इस दौरान 30 शुगर मरीज व ब्लडप्रेशर के 20 मरीजों का जाँच किया गया। साथ ही कंजेनिटल हार्ट डिजीज के 12 वर्ष की एक मरीज़ को डिटेक्ट किया गया। इस दौरान उपचार के बाद निःशुल्क दवा वितरण किया गया।संस्था के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुनः 14 फरवरी को भी कोइरिया टोला के आदित्य विजन के सामने स्वास्थ जाँच शिविर का आयोजन किया जाएगा। मौके पर राजन प्रसाद, अमलेश श्रीवास्तव, मनीर आलम, आलोक श्रीवास्तव,मनीष पटेल, अरमान भाई, रवि रंजन पटेल, लखेन्द्र पटेल, अशोक साह, महेश कुमार व रेयाज आलम आदि मौजूद...
नशा खुरानी गिरोह के शिकार हुए युवक को स्वच्छ रक्सौल ने परिजनों से मिलाया!

नशा खुरानी गिरोह के शिकार हुए युवक को स्वच्छ रक्सौल ने परिजनों से मिलाया!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।सीमा क्षेत्र में नशा खुरानी गिरोह की सक्रिय है,जो भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना कर लूटने का काम करती है,लेकिन,पुलिस प्रशासन इस पर मूकदर्शक बनी हुई है।इसी क्रम में रक्सौल अनुमंडल के नरकटिया बाजार केपठान टोली निवासी एक युवा को नशाखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना डाला ।और लूट पाट कर ली। रक्सौल रेलवे स्टेशन के समीप उक्त युवक नशे की हालत में लुढ़कने की स्थिति में था ।जिसकी सूचना के बाद स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह की नज़र उस युवक पर पड़ी।तदोपरांत श्री सिंह ने उस युवक को संभाला एवं स्टेशन के समीप दुकानदारों की मदद से उस से पूछताछ करने का प्रयास किया, तो ,युवक ने किसी भी तरह लड़खड़ाते हुए अपना पता आदापुर के नरकटिया बाज़ार के पठान टोली का पता सहित अपना नाम रेयाज खान तथा पिता का नाम नूर आलम बताया। इसके उपरांत श्री रणजीत सिंह ने संस्था के सचिव डॉ मुराद आल...
रक्सौल के अभिजीत ने पहले ही प्रयास में चार्टड एकाउंटेंट की परीक्षा में हासिल की सफलता !

रक्सौल के अभिजीत ने पहले ही प्रयास में चार्टड एकाउंटेंट की परीक्षा में हासिल की सफलता !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।कहते हैं कि कड़ी मेहनत व लक्ष्य के साथ सच्चे मन से किया गया प्रयास विफल नही होता।सफलता अवश्य मिलती है।इस उक्ति को रक्सौल प्रखण्ड के चिकनी गावँ के एक छात्र ने साबित कर दिखाया है।उसने प्रथम प्रयास में ही सीए की परीक्षा पास कर अपने परिवार का नाम रौशन किया है। जोकियारी पंचायत के चिकनी गाँव निवासी प्रेमचंद प्रसाद व सुचिता देवी के पुत्र अभिजीत कुमार ने प्रथम प्रयास में ही चार्टेड अकॉन्टेड की परीक्षा में सफलता हासिल किया है। उसने इसका श्रेय अपने माता-पिता समेत गुरुजनों को दिया है। ...
केंद्रीय बजट 2021-2022:भाजपा ने जम कर की सराहना,तो,विपक्ष ने फ्लॉप बताते हुए सिरे से नकारा!

केंद्रीय बजट 2021-2022:भाजपा ने जम कर की सराहना,तो,विपक्ष ने फ्लॉप बताते हुए सिरे से नकारा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बजट को किसी ने सराहा तो किसी ने नकारारक्सौल।( vor desk )।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आम बजट पेश किया गया है। इसमें देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। आम बजट पर विभिन्न वर्ग के लोगों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। किसी ने बजट की जमकर सराहना की है तो किसी ने इसे एक सिरे से नकार दिया है। सरकार समर्थक और विरोधी बंटे नजर आए। बजट का समर्थन करने वाले लोगों को कहना है कि इस बजट से देश आत्मनिर्भर हो सकेगा तथा आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होगा। यह बजट पूरी तरह से संतुलित बजट है। जबकि बजट का विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि यह बजट देशहित में नहीं है बल्कि यह पूरी तरह से उद्योगपतियों एवं पूजींपतियों के हित में है। आम लोगों के लिए बजट में कुछ नहीं है।देखिए प्रतिक्रिया: विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने क...
ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के द्वारा चतुर्थ महाधिवेशन को ले कर हुआ विचार विमर्श!

ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के द्वारा चतुर्थ महाधिवेशन को ले कर हुआ विचार विमर्श!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। रेलवे स्टेशन के प्राँगण में ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (समस्तीपुर डिवीजन) के द्वारा रेलवे कर्मचारी जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें सभी कर्मचारियों को ECREU का नए साल-2021 का कैलेन्डर भी दिया गया । ECREU के द्वारा 15फरवरी 2021 को मोगलसराय(उत्तर प्रदेश) में यूनियन का चतुर्थ महाधिवेशन होनेवाला है,जिसमें भाग लेने के लिए रेल कर्मचारियों के बीच अधिवेशन के तिथि , समय की जानकारी दी गयी ।साथ ही रेल कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई ।जागरूकता अभियान का शुरुआत करते हुए ECREU के डिविजनल सेक्रेटरी रत्नेश वर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सभी रेल-कर्मचारी को यूनियन अपना कैलेण्डर और डायरी बांटती है , जिसमे रेलवे कार्यालय कर्मी और लाईन कर्मचारी के लिए छुट्टियों की सूची दी गयी रहती है।इस बार के कैलेंडर में ECREU यूनियन का संकल्प-पत्र जारी किया गया है।ज...
शुरू हुई इन्टरमीडिएट परीक्षा,रक्सौल एसडीओ आरती व एसडीपीओ सागर कुमार झा ने किया निरीक्षण

शुरू हुई इन्टरमीडिएट परीक्षा,रक्सौल एसडीओ आरती व एसडीपीओ सागर कुमार झा ने किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। रक्सौल के पांच केंद्रों पर इन्टरमीडिएट परीक्षा शुरू हुई। सोमवार को पहले दिन भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा कोविड गाइड लाइन्स के तहत ली गई।जिसमें परीक्षार्थियों ने मास्क पहन कर केंद्र पर प्रवेश किया।और हाथों को सैनिटाइज करने के बाद हॉल में घुस सके।सोशल डिस्टेंस मेनटेन करने के साथ ही इसी अनुरूप रॉल नम्बर से बैठने की व्यवस्था थी।एक बेंच पर दो परीक्षार्थियों को बिठाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक,रक्सौल के हजारीमल उच्चतर विद्यालय ,राजा राम साह कॉलेज,,केसीटीसी महाविद्यालय,शांतिदेवी बासुदेव मस्करा महिला महा विद्यालय पर परीक्षा आयोजित थी। कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को ले कर एसडीओ आरती,सीओ विजय कुमार,बीडीओ संदिप सौरभ ने निरीक्षण किया।इस दौरान कदाचार की शिकायत नही मिली। इधर,हजारीमल समेत विभिन्न केंद्र के द्वार पर गुब्बारों से सजावट की...
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 3 फरवरी को आएंगे बिहार, कार्यक्रम में शामिल होंगे रक्सौल के कार्यकर्ता

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 3 फरवरी को आएंगे बिहार, कार्यक्रम में शामिल होंगे रक्सौल के कार्यकर्ता

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल की बैठक अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष समसुद्दीन आलम के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 3 फरवरी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी साहब का बिहार दौरा के कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष समसुद्दीन आलम ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 3 फरवरी को बिहार में आगमन होने जा रहा है एवं 3 फरवरी को ही 12:00 बजे से प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यालय में उनकी बैठक है । तत्पश्चात 4 फरवरी 2021 को टाउन हॉल मोतिहारी में 24 जिले एवं मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक 11:00 बजे से एवं 5 फरवरी 2021 को प्रदेश कार्यालय पटना में 21 जिला एवं मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक 11:00 बजे से ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!