तेज रफ्तार जीप के पलटने से आदापुर के मूर्तियां में 14 यात्री जख्मी,8 की हालत नाजुक
आदापुर।( vor desk )।आदापुर के मूर्तियां में जीप पलटने की घटना में 14 यात्री जख्मी हो गए हैं।यह घटना आदापुर-छौड़ादानों निर्माणाधीन इंडो-नेपाल सीमा समानांतर पथ के मूर्तिया गांव के समीप बुधवार को घटी।तेज रफ्तार से चल रहा जीप सड़क किनारे करीब 20 फिट नीचे पलट गया।इस घटना में जीप सवार 14 यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए है,इसमें आठ यात्रियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय सीएचसी के डॉक्टरों ने मोतिहारी के लिए रेफर कर दिया है।
बताया गया है कि घटना में 10 महिलाएं व 4 पुरुष जख्मी हो गए हैं। घटना के उपरांत चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को ईलाज हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
सूत्रों ने बताया कि प्रखण्ड के टिकुलिया गांव निवासी शर्मा देवी-(30 वर्ष),चन्द्रमन गांव निवासी सीता देवी-(50 वर्ष) व इंदु देवी-(32 वर्ष),कोरैया गांव की रीता ...









