जन जन के सहयोग से बनेगा अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर:विधायक प्रमोद सिन्हा
रक्सौल।( vor desk )।श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति की नगर बैठक मंगलवार को श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर में हुई।
जिसमें रक्सौल नगर के सभी 25 वार्डों में मंदिर निर्माण हेतु प्रत्येक घरों से धन संग्रह हेतु निधि संग्रह समिति बनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रीराम भक्तों को संबोधित करते हुए आरएसएस के विभाग संघचालक प्रा० राजकिशोर सिंह ने बताया कि लगभग 500 वर्षों के संघर्ष के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण में प्रत्येक घरों से संपर्क कर यथास्थिति सहयोग प्राप्त कर मन्दिर निर्माण समिति, अयोध्या को भेजा जाय। वहीं इस अभियान के जिला सह अभियान प्रमुख मुकुल सिंह ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए धन संग्रह करने हेतु वार्ड स्तर पर धन संग्रह समिति बनाने, इनके ऊपर धन संग्रह प्रमुख बनाने से लेकर मंदिर समित...









