कोविन वैक्सिनेशन में टॉप हुआ रक्सौल,जमीनी हकीकत में तीन गुनी संख्या बिना टिका लिए निराश लौटी!
-टिकाकरण केंद्रों पर वारिश में भी उमड़ी भीड़,मेगा कैम्प में 2हजार 324 लोगों को लगा टिका-कई केंद्रों पर हुआ हो हल्ला,तुमड़िया टोला स्थित केंद्र पर हरैया पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
रक्सौल।( vor desk )।सरकार वैक्सिनेशन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।इसका सकरात्मक नतीजा यह रहा कि मेगा शिविर में बिहार देश मे टॉप रहा।तो सूबे में पूर्वी चंपारण टॉप रहा।और पूर्वी चंपारण में रक्सौल टॉप रहा।वैसे आंकड़ो के हिसाब से पूरे जिले में रक्सौल सदैव अव्वल चला आ रहा है।मेगा शिविर में मंगलवार यानी 16 जून को पहली बार यह व्यवस्था थी कि बिना स्लॉट एपोइमेन्ट के 18 से ऊपर के लोगों को टिकाकरण हुआ।जमीनी हकीकत की बात करें तो पीएचसी द्वारा यह घोषित नही किया गया कि किस केंद्र पर कितना टिका लगेगा,इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।टिका के इंतजार में खड़े लोगों की बड़ी संख्या लौट गई।इससे आक्रोश दिखा। विपरीत स्...









