मोतिहारी डीएम ने लॉक डाउन के सख्ती से पालन के दिये निर्देश,जानिए क्या रहेगी छूट!
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने सरकार द्वारा लॉकडाउन की जारी गाइडलाइंस के आलोक में संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष की बैठक की गई।
उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सभी अधिकारियों को सख्ती से लॉकडाउन अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी श्री अशोक ने कहा समय सारणी के अनुसार ही आम लोगों को रोड पर चलने की इजाजत मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने सभी थाना प्रभारी हर हाल में गाईड लाइन का पालन करना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया ।
बैठक में बताया गया कि सरकार ने कुछ चीजों की छूट दी है, गाइडलाइन इस प्रकार है -
1.राज्य सरकार के सारे दफ्तर बंद रहेंगे. जिला प्रशासन, पुलिस, जल आपूर्ति, बिजली, स्वास्थ्य, दूरसंचार , डाक विभाग जैसी सेवाओं ...









