सीमा सुरक्षा के साथ साथ बृक्षारोपण के लक्ष्य को भी करें पुरा :कमांडेंट प्रियवर्त
--बृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगो को जोड़कर बनाये बृक्षमित्र
रक्सौल ।( vor desk )।एसएसबी 47 वी वाहनी मुख्यालय पंटोका के प्रांगण में एक कार्यक्रम के बीच मासिक गोष्ठी सह सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता 47 वीं बटालियन के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने की। इस दौरान कमांडेंट श्री शर्मा ने उपस्थित अधिकारियो से बॉर्डर की सुरक्षा ब्यवस्था पर चर्चा किया तथा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।वही अधिकारियो को सम्बोधित करते हुवे कमांडेंट श्री शर्मा ने कहा कि प्रकृतिक संतुलन व पर्यावरण संरक्षण के लिये बृक्षारोपण बहुत जरूरी है । उन्होंने कहा कि गृहमंत्रालय द्वारा बर्ष 2021 में 22 हजार 200 सौ बृक्षारोपण करने का लक्ष्य दिया गया है ,उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बाहरी सीमा चौकियों के अधिकारियो से कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने समवाय के कार्यक्षेत्र में अधिक से अधिक स...









