Saturday, November 7

रक्सौल आसपास

शिक्षक बैकुंठ बिहारी सिंह  आरोग्य भारती के संयोजक नियुक्त

शिक्षक बैकुंठ बिहारी सिंह आरोग्य भारती के संयोजक नियुक्त

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। आरोग्य भारती उत्तर बिहार की एक बैठक प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्थानीय गायत्री मन्दिर परिसर में आयोजित हुई।जिसमे रक्सौल इकाई के गठन पर चर्चा किया गया। जिसमें प्रधानाध्यापक बैकुण्ठ बिहारी सिंह को संयोजक नियुक्त किया गया। साथ ही सदस्य के रूप मे पुरुषोत्तम अग्रवाल एवं विवेका श्रीवास्तव के रूप में मनोनीत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चंपारण विभाग के संघ चालक प्रो. राज किशोर सिह, दुर्गेश कुमार, जिला व्यवस्था प्रमुख विकास कुमार, सुबोध कुमार, भरत प्रसाद, रौशन महासेठ एवं गायत्री परिवार के प्रमुख ध्रुव नारायण प्रसाद, जय प्रकाश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर डाक्टर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोग्य भारती के माध्यम से पूरे देश में औषधीय पौधे लगाना एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति जो प्राचीन काल से हमारे समाज ...
आम जन के साथ तालिबानी बर्ताव बन्द करे केंद्र सरकार, डब्बल मर्डर कांड पर लिपापोती बर्दाश्त नही :राम बाबू यादव

आम जन के साथ तालिबानी बर्ताव बन्द करे केंद्र सरकार, डब्बल मर्डर कांड पर लिपापोती बर्दाश्त नही :राम बाबू यादव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (vor desk )। लक्ष्मीपुर स्थित आवासीय परिसर में एक बैठक के बाद रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता राम बाबू यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा की मोदी सरकार की नीति और नीयत दोनों अब स्पष्ट रूप से जनता के बीच उजागर हो चुकी है। केंद्र की मोदी सरकार के मंत्री के पुत्र ने निहत्थे किसानों को अपनी गाड़ियों से रौंद दिया और उनकी मृत्यु हो गई।यह सरकार पूरी तरह तालिबानी शासन के रूप में भारत पर हुकूमत करना चाह रही है ,पर सरकार यह भूल रही है की यह राजतंत्र नहीं बल्कि प्रजातंत्र है ।यह देश लोकतंत्र और संविधान से चलेगा। कल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना ने पूरे देश को मर्माहत किया परंतु इस निकम्मी और किसान विरोधी सरकार के कानों तक जूं तक नहीं चली। जब विपक्षी नेता प्रियंका गांधी व अखिलेश यादव या अन्य विपक्षी पार्टी के नेता जो लखीमपुरखीरी जाना चाहते थे उ...
आहिल पॉली क्लिनिक का हुआ उद्घाटन डॉ एस.आलम खान करेंगे गरीबों का मुफ्त इलाज

आहिल पॉली क्लिनिक का हुआ उद्घाटन डॉ एस.आलम खान करेंगे गरीबों का मुफ्त इलाज

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। प्रखण्ड के नौका टोला नहर चौक स्थित आहिल पॉली क्लिनिक का उद्घाटन कांग्रेस वरिष्ठ नेता अब्दुल हफीज अंसारी,राजद नेता फखरुद्दीन आलम,पूर्व प्रमुख नुरुल हसन,समाजसेवी नुरुल्लाह खान,पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुराद आलम,पूर्व मुखिया अजीजुल रहमान,समाजसेवी रणजीत सिंह,युवा नेता सुनील कुशवाहा,महिला नेत्री पूर्णिमा भारती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।वही कांग्रेस नेता हफीज अंसारी ने कहा कि इस महंगाई के दौर मे मुफ्त इलाज काबिले तारीफ है। इससे गरीब असहाय लोगो को काफी मदद मिलेगा।पूर्व प्रमुख नुरुल हसन समेत समाजिक कार्यकर्ता नुरुल्लाह खान व रणजीत सिंह ने कहा कि एक तरफ जहां लोग महंगाई से विचलित हैं दूसरे तरफ आपके इस मुफ्त चिकित्सा की पहल का मैं दिल से स्वागत करता हूँ।वही राजद नेता फखरुद्दीन आलम ने कहा कि इस निजी क्लिनिक के मुफ्त इलाज से इस क्षेत्र के गरीब असहाय लोगो को ...
रक्सौल के दुर्गा पूजा पंडालों का प्रशासनिक अधिकारीयों ने किया निरीक्षण, कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के दिये निर्देश!

रक्सौल के दुर्गा पूजा पंडालों का प्रशासनिक अधिकारीयों ने किया निरीक्षण, कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के दिये निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल प्रशासन आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण व ।कोविड-19 नियमो के अनुपालन कराने को संकल्पित दिख रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर रक्सौल के प्रशासनिक अधिकारियो ने रविवार को शहर के नागा रोड, कोइरी टोला,कौड़िहार समेत विभिन्न पुजा पंडालों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। बता दे कि वर्ष 2020 में कोविड को ले कर दशहरा पर्व घर मे ही मना था।लेकिन,इस बार सरकार द्वारा 'अनलॉक ' की घोषणा के साथ ही दशहरा पर्व मनाने की छूट दी गयी है। शहर के विभिन्न पूजा समिति तैयारी में जुटे हुए हैं। पंडाल सजाए जा रहे हैं। मूर्ति का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। इस क्रम में कार्यपालक दंडाधिकारी सह अवर निर्वाचन पदाधिकारी सन्तोष कुमार व सीओ विजय कुमार ने विभिन्न पूजा-पंडालों का निरीक्षण कर कोविड प्रोटिकॉल का पालन करने का निर्देश दिया।साथ ही सुर...
आगामी पर्व को देखते हुए रेल डीएसपी ने किया रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण, दिये निर्देश!

आगामी पर्व को देखते हुए रेल डीएसपी ने किया रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण, दिये निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।आगामी दशहरा -दीपावली पर्व को देखते हुए नवपदस्थापित रेल डीसपी पंकज कुमार ने रविवार को रक्सौल रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय रेल थाना का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने बिशेष चौकसी का निर्देश दिया। रक्सौल से संचालित सभी एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों में बिशेष जांच व निगरानी के लिए पांच सदस्यीय रेल पुलिस टीम के गठन की जानकारी देते हुए कहा कि अधिकरियो व जवानों को मुस्तैद रहने को कहा गया है। उन्होंने शराब व मादक पदार्थो की तस्करी पर भी नजर रखने के निर्देश दिये। साथ ही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को ले कर पूर्ण सतर्कता का निर्देश देते हुए आम लोगों से अपील किया कि यदि संदिग्ध लोग या कोई गतिविधि या कोई प्रतिबंधित बस्तु दिखती है ,तो ,इसकी सूचना तुरंत थाना प्रभारी को दे। इस मौके पर रक्सौल रेल थाना प्रभारी पंकज दास समेत सभी रेल पुलिसकर्मी उपस्थित थे। ...
सरकारी विद्यालयों में मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती,हुआ वृक्षारोपण

सरकारी विद्यालयों में मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती,हुआ वृक्षारोपण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल प्रखण्ड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरंदरा मौजे में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।साथ ही वृक्षा रोपण किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने बच्चों को दोनो महापुरुषों के जीवनी से अवगत कराते हुए उनके आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। मौके पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष, एवं विद्यालय के शिक्षक बलराम प्रसाद सिंह,रामाशीष प्रसाद,अब्दुल रहमान अंसारी, मंसफ हुसैन,मुस्तकीम, बैधनाथ बैठा,सरिता देवी, सीमा कुमारी,बिनीता कुमारी, जहां आरा एवं विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे। सादगी व जीवनमूल्य अनुकरणीय:प्रवीण श्रीवास्तव रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के पनटोका राजकीय मध्य विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।जिंसमे ...
गांधी जयंती पर रक्सौल स्थित रेलवे पार्क में सेल्फी प्वाइंट का हुआ लोकार्पण!

गांधी जयंती पर रक्सौल स्थित रेलवे पार्क में सेल्फी प्वाइंट का हुआ लोकार्पण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने रिमोट से किया विधिवत उद्घाटन व लोकार्पण11 सफाई कर्मचारी भी हुए सम्मानितरक्सौल ।( vor desk )। गाँधी जयन्ती के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा-रक्सौल के सौजन्य से रेलवे पार्क में निर्मित सेल्फी प्वाइंट का विधिवत उद्घाटन व लोकार्पण स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह द्वारा रिमोट के माध्यम से किया गया। बारिश की रिमझिम फुहार के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मातरम् की गूँज से हुआ । तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भारतमाता के तैलचित्र पर पुष्पांजलि की गयी ।साथ ही कदम्ब , सागवान , नीम , बोतल पाम तथा रंग बिरंगे फूल पार्क के अंदर एवं स्टेशन के बाह्य प्रवेश द्वार के पास लगाये गये। इस मौके पर स्टेशन परिसर में कार्यरत ग्यारह सफाई कर्मचारियों को फूलमाला व गाँधी टोपी पहनाकर एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्...
कुष्ठ रोगियों की बस्ती सुंदरपुर में जीवंत है महात्मा गांधी :एएसपी चन्द्र प्रकाश

कुष्ठ रोगियों की बस्ती सुंदरपुर में जीवंत है महात्मा गांधी :एएसपी चन्द्र प्रकाश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।खादी वस्त्र नही विचार है।और इस विचार को रक्सौल का सुंदर पुर आगे बढ़ा रहा है।यह कहना है कि एएसपी सह रक्सौल डीएसपी चन्द्र प्रकाश का। जब वे गाँधी जयंती के अवसर पर शनिवार को रक्सौल के सुंदरपुर स्थित कुष्ठ बस्ती में पहुंचे तो अभिभूत हो गए।उन्होंने कुष्ठ रोगियों के इलाज और सेवा को देखा।सुंदर पुर के चरखा और करघा से बनते वस्त्र को देखा।वहां कुष्ठ रोगियों के स्वावलंबन यानी अपने पैर पर खड़े होने की कहानी देखी-सुनी।दवा निर्माण इकाई से अवगत हुए।तदोपरांत,उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा-'वाकई यहां महान कार्य हो रहा है।इसे और बड़ा रूप देने की जरूरत है।खादी और सिल्क निर्माण उदाहरणीय है।उन्होंने हौसलाफजाई के साथ आश्वासन दिया कि हमसे जो सम्भव हो सकेगा,करेंगे। दरअसल ,वे गांधी जयंती पर कुष्ठ रोगियों के बीच खादी वस्त्र वितरण के लिये आयोजित समारोह में आमंत्रित थे,जहां पहुंच...
भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा ‘समकालीन दुनिया में गांधीवादी विचारों की प्रासंगिकता” विषयक गोष्ठी आयोजित!

भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा ‘समकालीन दुनिया में गांधीवादी विचारों की प्रासंगिकता” विषयक गोष्ठी आयोजित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
-वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा गांधी जयंती पर संगोष्ठी आयोजित,जुटे सीमा क्षेत्र के प्रबुद्धजनरक्सौल।( vor desk )।गांधी केवल एक मुल्क तक सीमित नहीं हैं।बल्कि,भारत के अलावे नेपाल में भी उनका प्रभाव है।इसी तरह दुनियां भर के अनेको देशों में उनका प्रभाव देखने को मिलता है।सँयुक्त राष्ट्र संघ की ने भी गांधी को सम्मान दिया है।वस्तुतः,महात्मा गांधी विचारों में जीवंत है।सत्याग्रह की तरह अब स्वच्छाग्रही के रूप में उनके लाखों समर्थक उनकी सेवा व स्वच्छता के विचार को आगे बढ़ा रहे हैं।ऊक्त बातें नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के महा वाणिज्य दूत नितेश कुमार ने कही। मौका था नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती पर आयोजित गोष्ठी का। "समकालीन दुनिया में गांधीवादी विचारों की प्रासंगिकता" विषय पर यह विचार गोष्ठी का ...
आरपीएफ के नव पदस्थापित इंस्पेक्टर ऋतु राज कश्यप ने किया पद भार ग्रहण,निवर्तमान इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर  को दी गई विदाई

आरपीएफ के नव पदस्थापित इंस्पेक्टर ऋतु राज कश्यप ने किया पद भार ग्रहण,निवर्तमान इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर को दी गई विदाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल रेलवे स्थित रेल सुरक्षा बल ( आरपीएफ )के नव पदस्थापित इंस्पेक्टर ऋतु राज कश्यप ने शनिवार को पद भार सम्भाल लिया।वे पटना के राजेन्द्र नगर टर्मिनल में इससे पहले पदस्थापित थे।इस मौके पर उन्होंने कहा कि रेलवे में अपराध और अपराधियों को बर्दाश्त नही किया जाएगा।उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।रेल सम्पति को नुकसान पहुंचाने व रेल भूमि का अतिक्रमण करने वाले बख्शे नही जाएंगे।उन्होंने कहा कि रेल और रेल यात्रियों की सुरक्षा मेरी प्राथमिकता होगी। इधर,निवर्तमान रेल सुरक्षा बल इंस्पेक्टर राज कुमार का तबादला बरौनी हो गया है।जबकि, सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर का प्रमोशन के साथ स्थानांतरण हुआ है,जो अब धनबाद में इंस्पेक्टर बने हैं। दोनो को स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाव भीनी विदाई दी गई।श्री कुमार ने इस मौके पर कहा कि सर्विस में तो ट्रांसफर -पोस्टिंग ल...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!