विधायक पवन जायसवाल ने बिहार विधानसभा में मोतिहारी व रक्सौल से हवाई उड़ान चालू करने की मांग बुलंद की
रक्सौल।( vor desk )।ढाका विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक पवन कुमार जायसवाल ने मोतिहारी के साथ ही रक्सौल एयरपोर्ट को चालू करने का मामला विधानसभा में उठाया है।
एक ओर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि इस मुद्दे पर जहां आलोचना झेल रहे हैं,वहीं,बुधवार को बिहार विधानसभा में शून्य काल के दौरान श्री जायसवाल ने मोतिहारी एंव रक्सौल हवाई अड्डा को विकसित कर उड़ान सेवा में शामिल करने तथा चम्पारण सहित भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के सर्वांगीण विकास करने की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया ।
उन्होंने विधान सभा मे इस मुद्दे को गम्भीरता से लेने का आग्रह करते हुए कहा कि रक्सौल एयर पोर्ट सभी मान दण्डों को पूरा करता है।इसे विकसित कर यहां से उड़ान शुरू की जानी चाहिए।
...









