रक्सौल के प्रखंड प्रमुख पद पर श्याम पटेल के निर्विरोध चयन पर सहमति,पनटोका पंचायत में जुटे दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं!
रक्सौल।(vor desk )।पनटोका पंचायत इन दिनों चर्चे में है।इस पंचायत में पंचायत चुनाव शुरू होने के साथ ही घमासान रहा।प्रखण्ड प्रमुख पद के लिए यहां पंचायत समिति सदस्य का चुनाव कांटे के टक्कर का रहा।अंततः यह पद पनटोका पंचायत को ही नसीब होने वाला है,जिसका रास्ता साफ हो गया।यह तय हो गया है कि प्रमुख श्याम पटेल बनेंगे।अब उन्हें केवल शपथ लेना है।सभी पंचायत समिति उन्हें समर्थन दे रहे हैं।वे निर्विरोध प्रखण्ड प्रमुख बनेंगे,जो,निश्चय ही इतिहास बनने वाला है।
अब इस पंचायत में विधायक के साथ प्रखण्ड प्रमुख का पद भी होगा,जिससे विकाश की केमेस्ट्री कुछ अलग ही अंदाज में होगी।
इसी कड़ी में शुक्रवार को पनटोका पंचायत के हाजमा टोला में पूर्व मुखिया सह नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य श्याम पटेल के दरवाजे पर एक अहम बैठक हुई ।जिसमेंरक्सौल प्रखंड के प्रमुख का चयन करने के लिए 19 नवनिर्वाचित प...









