नेशनल कराटे चैंपियन गौरव ने स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के बीच तिरंगा व मास्क बांटे,बताया महत्व!
रक्सौल।( vor desk )। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाँठ पर समाज के उपेक्षित, गरीब व समाज के अंतिम पंक्ति के बच्चों को आजादी के राष्ट्रीय पर्व में सहभागिता बनाने के उद्देश्य से पन्द्रह अगस्त 2021को शहर के नेशनल कराटे चैम्पियन गौरव कुमार सिंह ने अपने भाई के गौतम कुमार सिंह के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन पर वैसे बच्चों के बीच तिरंगा झंडा, माक्स, विस्कुट व भुजिया वितरण करके राष्ट्रीय पर्व को सेलिब्रेट किया।
कार्यक्रम के माध्यम यह संदेश देने का अनोखा प्रयास किया कि यह राष्ट्रीय पर्व देश के उन तमाम उपेक्षित, गरीब व समाज के अंतिम पंक्ति के बच्चों को भी मनाने का हक है। जिसे स्वतंत्रता दिवस का मायने समझ नहीं आता व वैसे बच्चे पर्व में हिस्सा लेने से वंचित रहते है। इस पहल की सराहना चर्चा में है।
बता दे कि रक्सौल के वरीय पत्रकार मोहन सिंह प्रभाकर के पुत्र गौरव कुमार सिं...









