कोविड टीकाकरण के 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने पर जला दीप,वैक्सिनेशन टीम को भाजपा ने किया सम्मानित
रक्सौल।(vor desk )। भारत कोविड 19 टीकाकरण अभियान के अंर्तगत 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है। इसी उपलक्ष्य में गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।एक ओर जहां शहर के रक्सौल-बीरगंज मुख्य पथ स्थित कोविड टिकाकरण शिविर में दीप जला कर स्वागत किया गया।
इस शिविर का आयोजन कार्तिक पूर्णिमा तक के लिए किया जाना है।जिसमे नेपाल से लौटने वाले भारतीय नागरिको को टिका लगाया जाएगा।शिविर में डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में दीप जलाया गया और शिविर में पहुचने वाले लाभुकों का स्वागत के साथ टिकाकरण किया गया।
इस बीच भाजपा द्वारा कोविड टीकाकरण में प्रमुखता से भाग लेने वाले रक्सौल पीएचसी के प्रभारी डॉ राजीव रंजन , डॉ० अजय कुमार, बीएचएम आशिष कुमार ,जीएनएम मिनटी कुमारी, खुशबू कुमारी समेत कई डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।इसी तरह आदापुर पीएचसी के डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को भी...









