Monday, June 22

रक्सौल आसपास

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल की नई कार्यकारिणी गठित,शम्भू चौरसिया बने अध्यक्ष,सचिव बने पवन किशोर कुशवाहा!

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल की नई कार्यकारिणी गठित,शम्भू चौरसिया बने अध्यक्ष,सचिव बने पवन किशोर कुशवाहा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सदस्यों ने क्लब की क्रियाकलापों का वार्षिक समीक्षा करते हुए पूर्व की कार्यकारिणी को भंग करते हुए वर्ष 2021-2022 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से कर लिया। लायन गणेश धनोठिया के प्रस्ताव के पश्चात उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से अध्यक्ष पद के लिए लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया को निर्वाचित किया। जिसकी जानकारी देते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया कि नई कार्यकारिणी में समस्त सक्रिय उर्जावान,कार्यक्षमता में परिपूर्ण लायन सदस्यों को सम्मानजनक पदों पर नियुक्त किया गया। नवनियुक्त सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ रक्सौल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का समुचित प्रयास किया जाएगा।सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया, प्रथम उपाध्यक्ष लायन गणेश धनोठिया, द्व...
नगर परिषद ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रो. (डॉ.) स्वयंभू शलभ को बनाया ब्रांड एंबेसडर!

नगर परिषद ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रो. (डॉ.) स्वयंभू शलभ को बनाया ब्रांड एंबेसडर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।रक्सौल नगर परिषद को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद प्रशासन सजग दिख रही है।इसी कड़ी में'स्वच्छ सर्वेक्षण 2022' के तहत रक्सौल नगर परिषद को साफ एवं स्वच्छ बनाने तथा लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रो. (डॉ.) स्वयंभू शलभ को ब्रांड एंबेसडर सह सलाहकार नियुक्त किया गया है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को डॉ. शलभ को प्रमाण पत्र सौंपा है।इस पहल पर शहर के समाजसेवियों व प्रबुद्धजनों ने बधाई दी है। ...
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने नेपाल ले जाये जा रहे यूपी की दो नाबालिग लड़कियों को किया रेस्क्यू

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने नेपाल ले जाये जा रहे यूपी की दो नाबालिग लड़कियों को किया रेस्क्यू

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल एसएसबी 47 वीं बटालियन के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने एक साथ दो नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू करते हुए उनकी जिंदगी बर्बाद होने से बचा लिया और इसके साथ ही एक व्यक्ति को नियंत्रण में ले कर अग्रतर कार्रवाई शुरू की है। दोनो लडकिया यूपी के गोरखपुर की हैं।जिन्हें बरगला कर नेपाल लाया जा रहा था।संदेह होने पर दोनो ने अपने परिजनों को सूचित किया।जिसके बाद परिजनों ने सहायता मांगी।जिसके बाद ऑपरेशन के तहत दोनो को रेस्क्यू किया गया। इसकी पुष्टि करते हुए टीम के प्रभारी सीनियर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि रक्सौल के बस स्टैंड के पास नाबालिग लड़कियो को जबरन नेपाल ले जाने की की कोशिश की जा रही है। जिसके बाद वे अपने टीम के साथ उक्त स्थल पर पहुँच दो नाबालिग लड़कियों के साथ एक व्यक्ति को कब्जे में लिया तथा एनजीओ प्रयास के एपीओ आरती कुमारी क...
बूचड़खाना जमीन खरीद घोटाला : जिला अदालत द्वारा आरोपी अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों की अग्रिम जमानत रद्द, लगा झटका!

बूचड़खाना जमीन खरीद घोटाला : जिला अदालत द्वारा आरोपी अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों की अग्रिम जमानत रद्द, लगा झटका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल नगर परिषद के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी समेत आरोपी जन प्रतिनिधियों की अग्रिम जमानत अर्जी हुआ ख़ारिज! रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल नगर परिषद के बहुचर्चित बूचड़खाना जमीन ख़रीदगी मे करोडों के घोटाला और संचिका गायब करने के मामले में जिला अदालत ने आरोपी अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों की जमानत अर्जी रद्द कर दी है।इससे एक ओर राहत की उम्मीद लगाए बैठे आरोपियों को मायूसी हाथ लगी है,वहीं,राजनीतिक हल्के में हलचल तेज हो गई है।विश्लेषकों का मानना है कि जिला अदालत द्वारा अग्रिम जमानत याचिका रद्द करने के बाद आरोपियों को उच्च न्यायालय का दरवाजा खट खटाने के सिवा कोई चारा नही है।वहीं,कानून विदों का कहना है कि इस मामले में आरोपियों को जेल गए बिना जमानत जमानत सम्भव नही दिखता,यदि उच्च न्यायालय ने राहत नहीं दी तो! इधर,डीएसपी ने भी कांड का पर्यवेक्षण शुरू कर दिया है।कहा जा रहा है कि अग्रिम जमानत अ...
क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाली रक्सौल की बेटी अमीषा व पूजा को कपड़ा बैंक द्वारा किया गया सम्मानित!

क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाली रक्सौल की बेटी अमीषा व पूजा को कपड़ा बैंक द्वारा किया गया सम्मानित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। कपड़ा बैंक द्वारा रक्सौल की दो प्रतिभावान बेटियों को क्षेत्र का मान बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। इसमें शहर की अमीषा गुप्ता को सीए बनने एवं पूजा कुमारी को बेंगलोर स्थित इंफोसिस लिमिटेड में 12 लाख सलाना पैकेज पर जॉब लगने पर कपड़ा बैंक की निर्देशिका ज्योतिराज द्वारा कपड़ा बैंक कार्यालय में उपस्थित महिलाओं के बीच सम्मानित किया गया ।मौके पर इन बच्चियों के माता-पिता प्रमोद गुप्ता व किरण देवी तथा रमाशंकर प्रसाद व रेणु देवी को भी सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि हमारी बेटियां किसी से कम नहीं है।इस अवसर पर रेणु देवी ,किरण देवी ,यश गुप्ता ,गीता देवी ,चंपा देवी,सीता देवी ,उर्मिला देवी,सीता देवी ,खुशबू गुप्ता,शकुंतला देवी,पूनम गुप्ता,लवली गुप्ता ,आशा देवी, पल्लवी कुमारी,जानवी ,सोना ,सुमन गुप्ता ,रेखा गुप्ता,शैलजा सिंह ,सौम्या ,साक्षी आदि मौजूद रह...
सांसद खेल प्रतिस्पर्धा के लिए विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया खेल मैदान का नीरिक्षण

सांसद खेल प्रतिस्पर्धा के लिए विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया खेल मैदान का नीरिक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।खेलों को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण इलाकों में छुपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प०चम्पारण लोकसभा क्षेत्र में 27 फरवरी से रक्सौल में शुरू हो रहे सांसद खेल प्रतिस्पर्धा के लिए कार्यक्रम स्थल के रूप में सन्त बेसिस स्कूल नोनयाडीह को चिन्हित किया गया है।जिसका स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण किया और इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा है कि शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने और शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए खेल सबसे अच्छा माध्यम है जो जीवन में उजाला करने के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त रखते है। खेल स्पर्धाएं हमें समयबद्धता, धैय, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन शील होना सिखाते हैं। यदि हम नियमित रूप से खेलों का अभ्य...
अम्बेडकर ज्ञान मंच ने मनाया संत शिरोमणि गुरु रैदास जी महाराज की जयंती

अम्बेडकर ज्ञान मंच ने मनाया संत शिरोमणि गुरु रैदास जी महाराज की जयंती

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में बुधवार को प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सभागार में रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में संत शिरोमणि गुरु रैदास जी महाराज की जयंती आहुत हुई।इस पावन मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ सुनील कुमार(आदापुर) ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन किया तथा कहा कि संत गुरु रैदास अंधविश्वास,पाखण्ड व सामाजिक कुरीतियों पर आघात करते हुए मानव जीवन को मानवीय संवेदना के साथ जीने की प्रेरणा दी।उनके विचारों से प्रेरित होकर तत्कालीन राजाओं व विचारकों ने भी उनकी शिष्यता कबूल किया।श्री कुमार ने कहा कि गुरुजी वर्णाश्रम व्यवस्था व जात-पात का भी खंडन करते हुए कर्म को प्रधानता दिए तथा कहा कि ईश्वर की अगर चाह रखते हो तो इसके लिए मन चंगा व भेदभाव रहित रखने होंगे।ऐसे संत गुरुओं के कारण ही समाज में भाईचारा कायम है।हमें उनके विचारों को आत्मसात करने होंगे।वहीं, मंच के सं...
‘खेलो इंडिया कार्यक्रम’ को ले कर समीक्षा बैठक, सफलता के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त!

‘खेलो इंडिया कार्यक्रम’ को ले कर समीक्षा बैठक, सफलता के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी।( vor desk )।मोतिहारी स्थित जिला अतिथि गृह में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल एवं जिलाधिकारी शीर्षक कपिल अशोक के द्वारा 'खेलो इंडिया कार्यक्रम' के तहत दिनांक 27 फरवरी 2022 से 27 मार्च 2022 तक आयोजित होने वाले सांसद खेल स्पर्धा की तैयारी को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में सांसद डॉ जायसवाल ने बताया कि बिहार राज्य में पहली बार सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन कराया जा रहा है। जिसका उद्घाटन 27 फरवरी 2022 को रक्सौल में किया जाएगा। जिसमें उपमुख्यमंत्री रेणु देवी,कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री डॉक्टर आलोक रंजन तथा विधायक श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस स्पर्धा में पश्चिम चंपारण जिले के अलावा पूर्वी चंपारण जिले के भी पांच प्रखंडों रक्सौल ,सुगौली , छौड़ादानो ,बंजरिया एवं बनकटवा में खेल स्...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने की सांसद खेल प्रतियोगिता को ले कर बैठक!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने की सांसद खेल प्रतियोगिता को ले कर बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रखंड से लेकर जिला में खेल के क्षेत्र में छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने के उद्देश्य से सांसद खेल प्रतिस्पर्धा के आयोजन की पहल की गई है।बिहार में पहली बार इसका आयोजनरक्सौल में होगा।इसकी तैयारी को लेकर शहर के कोईरिया टोला स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डा० संजय जायसवाल के नेतृत्व में एक बैठक हुई।जिसमें खेल स्पर्द्धा हेतू बनाई गई कमिटी से जुड़े सामाजिक संगठनों के प्रतिनधि शामिल हुए।बैठक की अध्यक्षता रक्सौल के प्रभारी प्रोफेसर मनीष दुबे ने किया ।बैठक में प्रस्तावित खेल पर विस्तृत चर्चा हुई। डा० जायसवाल ने बताया कि स्थानीय कैंब्रिज स्कूल, लक्ष्मीपुर में सांसद खेल स्पर्द्धा का उद्घाटन होगा जिसमें नेशनल चैंपियन गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयशी सिंह, उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, पर्यटन मंत्री श्री नारायण प्रसाद एवं खेल...
आदापुर : पंचायत समिति सदस्यों की पहली बैठक में विकास कार्यो की बनी रूप रेखा!

आदापुर : पंचायत समिति सदस्यों की पहली बैठक में विकास कार्यो की बनी रूप रेखा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।आदापुर में नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित हुई।प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को प्रखण्ड पंचायत समिति की पहली बैठक प्रमुख सोनी देवी की अध्यक्षता में काफी गहमागहमी के बीच हुई।इस बैठक में सदस्यों ने मनरेगा,पशु शेड निर्माण,शिक्षक नियोजन ,दाखिल-खारिज,पीएम आवास योजना आदि को लेकर गहन विमर्श हुआ।मुखिया अख्तर शाह ने वर्ष-2001 से लेकर वर्तमान वित्तिय वर्ष तक मनरेगा में हुई गड़बड़ी के जांच की मांग उठाया।वही,नकरदेई के मुखिया रामएकबाल राय ने सिरिसियां माल स्थित जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र की दुर्दशा से अवगत कराया तथा उक्त सुदूर सीमाई क्षेत्र में चिकित्सकों के अभाव में मरीजों को काफी मशक्कत करने पड़ते है।इसके स्थायी निदान के लिए मुखिया श्री राय ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की।इसके लिए सदन से प्रस्ताव पारित करने का अनुरोध किया गया।और...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!