रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रेडीमेड व्यापारी से लूट -गोली मारने की घटना को ले कर एसपी को लिखा पत्र,जताया क्षोभ
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने पूर्वी चम्पारण जिला पुलिस अधीक्षक को व्यवसायियों के जान माल की सुरक्षा हेतु पत्र लिखकर अपराधिक घटनाओं में वृद्धि पर चिंतन करते हुए समस्याओं से अवगत कराया।जिसकी जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया किदिनांक 20 मार्च 2022 को रक्सौल के जाने माने कपड़ा व्यवसायी विवेक वर्णवाल को दरपा थाना अंतर्गत रास्ते में पेशेवर अपराधियों ने सरेआम दिनदहाड़े गोली मारकर मोबाइल सहित नगदी रुपए लूट कर आसानी से भाग लिए। उपरोक्त घटना पर क्षोभ प्रकट करते हुए महासचिव श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक महोदय को ध्यानाकर्षण कराते हुए लिखा कि आये दिन अनुमंडल क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई,जिसके परिणामस्वरूप पूर्व में व्यवसायियों के साथ कई घटनाएं घट चुकी है।ससमय अपराधियों पर लगाम न...









