Sunday, June 21

रक्सौल आसपास

सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी पर रोक के लिए आपसी सहयोग-समन्वय जरूरी:इंस्पेक्टर मनोज शर्मा

सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी पर रोक के लिए आपसी सहयोग-समन्वय जरूरी:इंस्पेक्टर मनोज शर्मा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
*एएचटीयू क्षेत्रक मुख्यालय टीम रक्सौल व डंकन हॉस्पिटल की एनजीओ प्रोजेक्ट टीम के मध्य एक बैठक रक्सौल।(vor desk )।मानव तस्करी रोधी ईकाई क्षेत्रक मुख्यालय रक्सौल के द्वारा मानव तस्करी पर रोकथाम में परस्पर सहयोग के लिए एक बैठक हुई । जिसमें एक दूसरे के सहयोग से मानव तस्करी पर रोकथाम अधिक अधिक कैसे की जायेगी,इस पर व्यापक चर्चा परिचर्चा हुई। इस दौरान इंस्पेक्टर मनोज कु. शर्मा ने एएचटीयू क्षेत्रक मुख्यालय रक्सौल के कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया तथा मिल जुल कर मानव तस्करी के हर तरीके को असफल करने के उपर जोर दिया। डंकन हॉस्पिटल की डा० वंदना कांत द्वारा कहा गया कि अधिक गरीबी और मानसिक बिमारियाँ भी मानव तस्करी के अधिक अवसर बढ़ा रही है। इसलिए हमारे द्वारा मानव तस्करी के शिकार असहाय लोगों के मानसिक व शारीरिक बीमारी के उपचार-निदान में भी सहायता प्रदान करती है। इस अवसर पर न्याय...
दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को नित्य जीवन सहायक यंत्र के निःशुल्क वितरण हेतु पंजीकरण सह परीक्षण शिविर  2 जून को:विधायक प्रमोद सिन्हा

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को नित्य जीवन सहायक यंत्र के निःशुल्क वितरण हेतु पंजीकरण सह परीक्षण शिविर 2 जून को:विधायक प्रमोद सिन्हा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय(भारत सरकार) की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को नित्य जीवन सहायक यंत्र एवं उपकरणों के निःशुल्क वितरण के लिए पंजीकरण सह परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।इसकी जानकारी क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत शिविर का आयोजन रक्सौल में होगा। उन्होंने कहा कि हमारे स्थानीय सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल जी इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं।जो इतनी व्यस्तता के बाद भी रक्सौल वासियों पर अपनी नजर बनाए रखते हैं। इस जनकल्याणी योजना की शुरुआत सह परीक्षण शिविर का आयोजन छौड़ादानो, आदापुर एवं रक्सौल प्रखंड हेतु रक्सौल अनुमंडल परिसर में आगामी 2 जून को पीएम नरेंद्र मोदी व सांस...
डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने लौकरिया पंचायत के विकास कार्यो का लिया जायजा,दिए कई निर्देश!

डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने लौकरिया पंचायत के विकास कार्यो का लिया जायजा,दिए कई निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक गुरुवार को रक्सौल प्रखंड के लौकरिया पंचायत में सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विकासात्मक कार्य की प्रगति का जांच करने हेतु पहुंचे। उन्होंने लौकरिया पंचायत में नल जल योजना, नली-गली योजना, विद्यालय ,स्वस्थ केंद्र, पीडीएस दुकान, सड़क की स्थिति, मनरेगा कार्य , प्रधानमंत्री आवास योजना , पंचायत सरकार भवन , पेंशन योजना, राजस्व संबंधित मामले , खेल मैदान , बाढ़ आपदा , आगनबाडी केंद्र, सामुदायिक शौचालय आदि के बारे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों से कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी हासिल की। जिलाधिकारी श्री अशोक ने स्थानीय मुखिया अशोक कुमार सिंह एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लौकरिया पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु भूमि शीघ्र उपलब्ध कराएं।अमृत सरोवर हेतु भूमि चिन्...
रक्सौल एयरपोर्ट को चालू करने के लिए जिला प्रशासन ने भेजी रिपोर्ट, इलेक्ट्रीक प्लेन के संचालन की संभावना!

रक्सौल एयरपोर्ट को चालू करने के लिए जिला प्रशासन ने भेजी रिपोर्ट, इलेक्ट्रीक प्लेन के संचालन की संभावना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में एयरपोर्ट को सुचारू कर हवाई सेवा शुरू करने की उम्मीद जगी है।जिला प्रशासन ने भी इसकी पहल की है।लम्बे समय से रक्सौल एयर पोर्ट को चालू करने की मांग उठती रही है।इस मुद्दे को पश्चिम चंपारण सांसद सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल व रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा भी अपने अपने स्तर से सदन में उठा चुके हैं।उड्डयन मंत्री से सांसद ने मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा था।वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ भी इसे चालू करने व उड़ान सेवा शुरू करने की मांग करती आ रही है।अब संकेत मिल रहे हैं कि आवश्यक कवायद के बाद शीघ्र ही रक्सौल एयरपोर्ट को संचालन में लाया जाएगा।साथ ही यहां से इलेक्ट्रिक विमान सेवा की शुरुवात हो सकती है। इस बीच,गुरुवार को ताजा खबर यह आई है कि पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा जिला राजस्व शाखा, मोतिहारी के माध्यम से निदेशक संचाल...
सीमा क्षेत्र में उल्लू की तस्करी जारी,दो उल्लू के साथ दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार!

सीमा क्षेत्र में उल्लू की तस्करी जारी,दो उल्लू के साथ दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।सीमा क्षेत्र में पशु पक्षियों की अवैध तस्करी परवान पर है।इसी क्रम में उल्लू की तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है।नेपाल के पर्सा जिला के छिपहर माई गांव पालिका वार्ड 1 मिर्जापुर से वन्य पक्षी के साथ दो भारतीय को गिरफ्तार किया गया है।इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी ओम प्रकाश खनाल ने बताया कि जांच के क्रम में नेपाल से भारत की ओर ले जाये जा रहे एक जोड़ा उल्लू को बरामद किया गया।जिसे झोला में छिपा कर रखा गया था।मामले में दो भारतीय नागरिक को हिरासत में लिया गया।जिसकी पहचान पश्चिम चंपारण के बगहा के औसानी नीवासी मृत्युंजय सिंह व नरकटियागंज के ग्राम मनिहारी निवासी शेख अनवर के रूप में हुई है।जिनके खिलाफ वन्य पशु संरक्षण अधिनियम के तहत अग्रतर कारवाई शुरू कर दी गई है। ...
नशा खुरानी गिरोह का आतंक बढा,फिर एक युवक लूट का शिकार बना!

नशा खुरानी गिरोह का आतंक बढा,फिर एक युवक लूट का शिकार बना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में नशा खिला कर लूटने वाला गिरोह सक्रिय है।जिस वजह से लगातार यात्री व आम जन इसके शिकार बन लूट रहे हैं।वहीं,जान भी मुश्किल में पड़ रही है। इसी बीच,रक्सौल स्टेशन परिक्षेत्र में एक अर्द्ध बेहोश यात्री मिला,जिसे नशा खुरानी गिरोह ने नशा खिला कर लूट लिया था।लेकिन, प्रशासन की निष्क्रियता बनी हुई थी।न तो गिरोह पर लगाम की कोई पहल दिखती है,न शिकार हुए लोगों के प्रति जिम्मेवारी।जिस कारण स्थिति विचित्र बनी हुई है। बताते हैं कि इस सुचना पर स्वच्छ रक्सौल की टीम सक्रिय हुई और ऊक्त अर्ध्द बेहोश यात्री को जन सहयोग से रक्सौल पीएचसी लाया ,जहां इलाज के घण्टो बाद होश आया।गिरोह ने उसके कपड़े तक खोल लिए थे।केवल फूल पैंट ही उसके शरीर पर था। स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह व सचिव मुराद आलम ने बताया कि ऊक्त यात्री की स्थिति बहुत अच्छी नही थी...
लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता सिंह का रक्सौल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता सिंह का रक्सौल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष शम्भु प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व में लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायनेस नम्रता सिंह एवं उनके साथ बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों लायन सदस्यों का नेपाल फेलोशिप यात्रा पर सड़क मार्ग से जाने के क्रम में रक्सौल पहुंचने पर पंकज टॉकीज परिसर मे पुष्प देकर सम्मानित करते हुए भव्य स्वागत किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया कि आगंतुक अतिथियों के लिए अल्पाहार की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सदस्यों द्वारा कम समय में शानदार स्वागत से आह्लादित हो गवर्नर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही आश्वस्त किया कि भविष्य में रक्सौल क्लब को जब भी जहां किसी प्रकार की आवश्यकता होगी हरसंभव पूरा करने के लिए तत्पर रहुंगी।उन्होंने कहा क...
डीएम ने आदापुर में इंडोर स्टेडियम व सरकारी अस्पताल का किया निरीक्षण,दिए कई निर्देश!

डीएम ने आदापुर में इंडोर स्टेडियम व सरकारी अस्पताल का किया निरीक्षण,दिए कई निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk)।पूर्वी चम्पारण के डीएम शीर्षस्थ कपिल अशोक ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यो व जन कल्याणकारी योजनाओं का बुधवार को निरीक्षण किया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डीएम ने आदापुर प्रखण्ड मुख्यालय स्थित श्यामपुर पंचायत में क्रियान्वित व संचालित विभिन्न योजनाओं के वस्तुस्थिति से डीएम रूबरू हुए। इस दौरान डीएम ने प्रखंड मुख्यालय में निर्माणधीन इनडोर स्टेडियम का गहन निरीक्षण के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं, दवा वितरण काउंटर, जेईई/एईई वार्ड, प्रसूति गृह व आउटडोर का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं अस्पताल परिसर में स्थापित नल जल योजना के संचालन से सम्बंधित जानकारी स्थानीय लोगों से लिया। साथ ही उक्त नल जल से अस्पताल को पानी आपूर्ति के बारे में पूछ ताछ कर अतिशीघ्र पेयजल आपूर्ति सुन...
बढ़ती महंगाई से आम इंसानों की जिंदगी त्रस्त, सरकार मस्त : रामबाबू यादव

बढ़ती महंगाई से आम इंसानों की जिंदगी त्रस्त, सरकार मस्त : रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) देश में महंगाई चरम सीमा पर है आम इंसानों का जीवन महंगाई के कारण त्रस्त है और सरकार मस्त है। उक्त बातें रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व राजद नेता रामबाबू यादव ने राजद के सदस्यता अभियान के क्रम में पिपरा टोला में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा। इसके साथ ही श्री यादव ने बढ़ती महंगाई व बढ़ती गैस की कीमतों पर केंद्र व राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए रहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग गैस सिलेंडर को भूल लकड़ी पर खाना बनाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सरकार का अंग्रेजी फरमान जो राशन से संबंधित था कि जिसके घर में तीन पहिया आदि हो उसे राशन नहीं मिलेगा जो बिल्कुल भी न्यायोचित नहीं है। अब उससे उसकी अमीरी और गरीबी का सरकार पता लगा रही है जो बिल्कुल भी गलत है। राज्य सरकार को चाहिए कि इसकी समीक्षा कर तुरंत कोई बड़ा निर्णय लेना चाहिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने ₹1...
किन्नरों ने नग्न प्रदर्शन के बूते रक्सौल थाना को बनाया घण्टो बंधक,पुलिस अधिकारियों को झेलनी पड़ी फजीहत,जानिए क्या है मामला..!

किन्नरों ने नग्न प्रदर्शन के बूते रक्सौल थाना को बनाया घण्टो बंधक,पुलिस अधिकारियों को झेलनी पड़ी फजीहत,जानिए क्या है मामला..!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*किन्नरों के नग्न प्रदर्शन से पुलिस बनी रही भींगी बिल्ली,अश्लील फब्तियों से हो रहे थे पानी पानी *सुरक्षा को ले कर बाहरी किन्नरों को रक्सौल पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया था,जिस कारण हुआ जम कर विरोध *आर पार के मूड में उतरे स्थानीय किन्नरों को समझाने बुझाने में थानाध्यक्ष को करनी पड़ी मशक्कत *लीखित सहमति पर शांत हुआ मामला,बाहरी किन्नरों को क्षेत्र में प्रवेश नही करने की नसीहत *रक्सौल,रामगढ़वा,सुगौली, बेतिया व नेपाल से पहुंचे किन्नरों के समूह ने बधाई के पैसे व क्षेत्र अतिक्रमण के सवाल पर किया बवाल,कहा-इलाका हमारा रक्सौल।(vor desk )।किन्नरों के समूह ने मंगलवार को रक्सौल थाना का घेराव किया और करीब चार पांच घण्टे तक नग्न प्रदर्शन किया।हालात इस कदर हो गए कि सूचना पर स्थिति नियंत्रण के लिए रक्सौल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक शशि भूषण ठाकुर अर्ध नग्न यानी बिना वर्दी के ही समझ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!