आदापुर: प्रखण्ड आपूर्ति कार्यालय का हुआ उद्घाटन !
आदापुर।( vor desk )।प्रखण्ड मुख्यालय स्थित दूसरी मंजिल पर प्रखण्ड आपूर्ति कार्यालय का सोमवार को उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख सोनी देवी,उपप्रमुख मो.असलम,बीडीओ सुनील कुमार व एमओ शैलेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके पर अतिथियों ने राशन वितरण व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए इस कार्यालय के खुले जाने पर प्रसन्नता जाहिर किया तथा कहा कि सरकार की सबसे बड़ी जनकल्याणकारी योजना पीडीएस के तहत अनाज वितरण है,जिससे आम गरीब लाभान्वित होते है।उन्हें समयबद्ध तरीके से प्रतिमाह अनाज सुलभ हो,उसके लिए आपूर्ति कार्यालय प्रतिबद्ध है।एमओ शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि राशन कार्ड से वंचित या राशन कार्ड में सुधार के लिए किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो कार्यालय काल में बिना किसी रुकावट के सीधे संपर्क किया जा सकता है।प्रत्येक वाजिब लाभुकों को सरकार द्वारा निर्धारित दर व मात्रा में अनाज सुलभ कराने की जबाबदेही हमारी है।...









