बाल विवाह, मानव व बाल तस्करी, बाल यौन शौषण, रोक थाम हेतु सामुदायिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
आदापुर।(vor desk) प्रखंड के ग्राम चंद्रमन पंचायत कोरैया में प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण के परियोजना न्याय सब के लिए एवं सशस्त्र सीमा बल एसएसबी 71 वीं वाटालियन एफ. कम्पनी कोरैया पिपराकोठी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी चंपारण द्वारा 11 फरवरी को लगने वाले लोक आदालत को लेकर संयुक्त तत्वाधान में सामूदायिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसमें प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण की परामर्शदाता आरती कुमारी, एसएसबी 71 वीं वटालियन एफ कम्पनी कोरैया इंस्पेक्टर राजनंदन कुमार की उपस्थिति में प्रयास की आरती कुमारी द्वारा मानव व्यापार, बाल यौन शौषण, बाल विवाह, बाल मजदूरी आदि रोक थाम हेतु समुदाय के लोगों को सभी मुद्दों पर बिस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें किसी अंजान व्यक्ति या जान पहचान के व्यक्ति पर तुरन्त भरोसा नही करने, अपने बच्चों और बच्चियों पर विशेष ध्यान देने की ...









