लूट कांड:धीरज को शूट टु कील के इरादे से क्लोज रेंज से मारी गई थी गोली ,काटा गया था दोनो हाथो का नस,गोली निकली,सुरक्षा बढ़ी!
रक्सौल रेल रोड लूट कांड में जख्मी धीरज के सीने में फंसी कारतूस निकाली गई गोली,रेल पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
• क्लोज रेंज से मारी गई थी गोली ,दोनो हाथ के नसों को काटने के साथ 14 जगह मारी गई थी चाकू
रक्सौल।(vor desk) ।रक्सौल स्टेशन रोड में सिंचाई विभाग के कार्यालय के पास हुंडी कारोबारी के कैरियर धीरज कुमार को गोली और चालू मार कर हुई लूट पाट में रेल पुलिस ने जांच के क्रम में रहस्योद्घाटन किया है कि अपराधियों ने क्लोज रेंज से प्वाइंट ब्लैक पर यानी सीने से सटा कर गोली मारी थी।हाथ के नसों को काट दिया था,जिसका मकसद साफ साफ' शूट टू किल था।अपराधियो को इस बात की भनक थी की यदि धीरज बच गया तो भंडाफोड़ होगा और उनकी मुश्किल बढ़ जाएगी।इसी के लिए जब उन्होंने लूट की योजना बनाई,तो अपना लक्ष्य साफ रखा और यह पता था कि धीरज के पास बड़ी रकम है।तब अपराधियो ने प्लान के तहत घेर कर उक्त वारदात को अंजाम दिया...









