रक्सौल स्थित भारतीय दुतावास परिसदन में मधेश प्रदेश के सीएम लालबाबू राउत ने किया वृक्षारोपण, कहा- पर्यावरण संरक्षण के लिए सँयुक्त मुहिम जरूरी!
रक्सौल।(vor desk )।आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय दुतावास द्वारा सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
इस मौके पर सोमवार को रक्सौल स्थित भारतीय दूतावास बंगला परिसर के बगीचे में आयोजित कार्यक्रम के बीच पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा-परिचर्चा के साथ ही वृक्षा रोपण किया गया।
यह दुतावास परिसदन ब्रिटिश काल मे स्थापित किया गया था,जो नेपाल मामले के देख रेख के लिए कायम हुआ था।इस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री लालबाबू राउत ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व वातावरण दिवस को उत्सव के रूप में ले कर युवा पीढ़ी को पौधारोपण व पौधा संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने नेपाल के चूरे पर्वत संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि भारत का सहयोग जरूरी है।उन्होंने कहा कि...









