जुआ के अड्डे पर पुलिस छापेमारी से भगदड़ में एक की मौत,परिजनों ने पुलिस की पिटाई से मौत होने का लगाया आरोप, एसपी ने किया एएसआई को लाईन हाजिर!
रक्सौल।(vor desk)।शनिवार को एक युवक की मौत तब हो गई,जब, भारत- नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में कथित रूप से संचालित जुआ के अड्डे पर नकरदेई पुलिस छापेमारी करने पहुंची और इसी बीच भगदड़ मच गई।मौत की सूचना के बाद अफरा तफरी मच गई।मौत के बाद जहां परिजन रो रो कर बेहाल हो गए,वहीं,ग्रामीण आक्रोशित हो गए।इसके बाद मामला तूल पकड़ गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट कर छोड़ भागने का आरोप लगाया है।मौत के लिए पुलिस को आरोपित करते हुए जांच और कारवाई की मांग की है।पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी हुई।माहौल इस कदर बिगड़ा कि स्थानीय पुलिस को पांव खींचना पड़ा।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार, रक्सौल इंस्पेक्टर नीरज कुमार ,आदापुर थानाध्यक्ष राजीव नयन प्रसाद, रामगढवा थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान समेत अन्य पुलिस अधिकारी कैंप कर गए।देर रात्रि मामले में समझा बुझा कर शव को पोस्टमा...









