Friday, June 19

रक्सौल आसपास

रक्सौल पुलिस ने बरामद किया कफ सिरप और शराब की खेप!

रक्सौल पुलिस ने बरामद किया कफ सिरप और शराब की खेप!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के पूरानी पोखरा रोड स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर रक्सौल पुलिस ने भारी मात्रा में कफ सीरप बरामद किया है।रक्सौल थाना के सअनि अशोक कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम के द्वारा उक्त गोदाम का ताला तोड़ कर की गयी कार्रवाई में ऊक्त बरामदगी की गयी है। इस दौरान करीब 30 कॉर्टून में रखे सैकड़ो पीस कोरेक्स समेत अन्य कफ सीरफ को बरामद किया गया है। पुलिस ने कफ सीरप को जब्त करते हुए, इस मामले में आवश्यक जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि कफ सीरप बरामद की गयी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर,रक्सौल पुलिस ने कोइरिया टोला स्थित नहर चौक के समीप 305 बोतल नेपाली शराब जब्त किया है।मिली जानकारी के मुताबिक,बीती रात स्थानीय पुलिस ने शहर के कोइरिया टोला स्थित नहर चौक के समीप गासे दो बाइक के साथ 305 पीस नेपाली शराब जब्त किया है।थानाध्...
रक्सौल मुख्य पथ सड़क व नाला निर्माण में लापरवाही पर भड़के नप प्रशासक व ईओ, ठेकेदार को चेताया-‘शहर डूबा,गाली सुने,तो छोड़ेंगे नहीं’!

रक्सौल मुख्य पथ सड़क व नाला निर्माण में लापरवाही पर भड़के नप प्रशासक व ईओ, ठेकेदार को चेताया-‘शहर डूबा,गाली सुने,तो छोड़ेंगे नहीं’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। जिलाधिकारी के आदेश पर नगर परिषद के प्रशासक के रूप में प्रतिनियुक्त डीसीएलआर राम दुलार राम ने प्रभार ग्रहण करने के बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह के साथ शहर के मेन रोड, स्टेशन रोड, बैंक रोड, पोस्ट ऑफिस रोड सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री राम के द्वारा सड़क के किनारे अतिक्रमण किए गए दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गयी।वही शहर में हो रहे जल जमाव की समस्या को लेकर शहर के मेन रोड में हो रहे नाले व सड़क निर्माण में विलंब को लेकर संवेदक को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि नाला का काम संपूर्ण नहीं होने के कारण शहर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।यदि शहर डूबा,तो,कार्रवाई होगी।हम यह नही देखेंगे कि सड़क नई है,या नाला नया बना है।जेसीबी से कटवा देंगे।शहर को ...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के पुनः अध्यक्ष बनाए गए शम्भु प्र0 चौरसिया, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन!

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के पुनः अध्यक्ष बनाए गए शम्भु प्र0 चौरसिया, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट 322ई के नियमित मासिक व सत्र-2021-2022 की अंतिम बैठक लायन हरीश खत्री के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसकी जानकारी देते हुए अध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया कि बैठक में क्लब द्वारा किए गए समाजिक क्रियाकलापों की वार्षिक समीक्षा करते हुए लायन सत्र-2022-2023 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। लायन गणेश धनोठिया के प्रस्ताव के पश्चात उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से पुनः अध्यक्ष पद के लिए लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया को निर्वाचित किया।साथ ही प्रथम उपाध्यक्ष लायन गणेश धनोठिया, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन राजू कुमार गुप्ता,सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा, संयुक्त सचिव लायन संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निज़ामुद्दीन,सह कोषाध्यक्ष लायन रमेश कुमार,फैमिली वेलफेयर चेयरपर्सन लायनेस रेणु रुंगटा, लायनेस सुशीला धनोठि...
भारतीय जनता पार्टी द्वारा रक्सौल में योग शिविर आयोजित

भारतीय जनता पार्टी द्वारा रक्सौल में योग शिविर आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के नागा बाबा मठिया परिसर में आयोजित से योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कन्हैया सर्राफ ने की।इस मौके पर उन्होंने कहा कियोग के अनेक लाभ हैं। योग हमें तनाव मुक्त जीवन जीने की तकनीक प्रदान करता है। योग सिर्फ एक बयान नहीं है वह हर एक परिस्थिति में आपको कुशलता से कर्म करना सिखाता है ।वही सांसद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता राजकिशोर रॉय ऊर्फ भगत जी ने कहा की दैनिक जीवन में आने वाली तनावपूर्ण परिस्थितियों के रहते हुए भी आपकी मुस्कान बनाए रखना योग का उद्देश्य है ।योग के जरिए हमें गहरा आराम मिलता है उससे हम और अधिक क्रियाशील और तेज निर्णय लेने के की क्षमता का अभूतपूर्व विकास कर पाते हैं । वही, नगर महामंत्री कमलेश कुमार ने कहा कि योग का ज्ञान एक सागर की तरह विशाल है ।योगाभ्यास आपको सर्वोच...
आइसीपी एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में हुआ योग शिविर का आयोजन!

आइसीपी एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में हुआ योग शिविर का आयोजन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )।एकीकृत जाँच चौकी ( ICP) एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विश्व योग दिवस मनाया गया। आइसीपी परिसर में आयोजित योग शिविर में आइसीपी के सभी आला अधिकारी , कर्मी , एसएसबी के कमांडेंट समेत पुरुष एवं महिला जवान , भारत विकास परिषद के सदस्य एवं नगर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यों साथ ही बड़ी संख्या नगर के नागरिकों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की । कार्यक्रम का शुभारंभ पं. जय भगवान शर्मा के संयोजन में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आइसीपी प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह , इमिग्रेशन पदाधिकारी ए.के.पंकज, योग गुरु कृष्ण कुमार भरतिया एवं परिषद के उपाध्यक्ष कमल मस्करा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से हुआ ।इस मौके पर अपने उद्बबोधन में आइसीपी प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। योग अभ्यास शर...
रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में योग शिविर आयोजित,योग के महत्व को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प!

रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में योग शिविर आयोजित,योग के महत्व को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।आठवें विश्व योग दिवस पर मंगलवार को रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में योग शिविर का आयोजन किया गया।अनुमण्डल अस्पताल , भारत विकास परिषद,बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन व अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रक्सौल शाखा के संयुक्त तत्वावधान यह योग शिविर आयोजित हुआ।इसमे संकल्प लिया गया कि योग के महत्व को जन जन तक पहुंचाया जाएगा और योग से जोड़ा जाएगा। योग शिविर में योग शिक्षिका अनुप्रिया मेवाड़ी ने अस्पताल प्रांगण में उपस्थित लोगों को सूर्य नमस्कार ,योगासन एवं प्राणायाम के कई आसन सिखाया तथा बताया कि इस तरह के आसन से व्यक्ति न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सकता है। वहीं अनुमण्डलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एसके सिंह ने नियमित तौर पर योग करने व इसे दिन चर्या में शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि भागदौड़ एवं तनाव भरे जीवन में योग के जरिये कई असाध्...
गायत्री मन्दिर में आयोजित हुआ योग शिविर,पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने नियमित योग करने पर दिया जोर!

गायत्री मन्दिर में आयोजित हुआ योग शिविर,पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने नियमित योग करने पर दिया जोर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर गायत्री मन्दिर के गायत्री योग समिति द्वारा रक्सौल में योग शिविर आयोजित हुआ।योग प्रशिक्षक सुभाष चन्द्र सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया।कार्यक्रम स्टेशन अधीक्षक अनिल सिंह के देख रेख में हुई। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि पुर्व विधायक श्यामबिहारी प्रसाद ने नियमित योग अपनाने पर जोर दिया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से धुरुव नारायण श्रीवास्तव, गायत्री मंदिर के मुख्य ट्रस्टी ध्रुव प्रसाद श्रीवास्तव, समेत देशबन्धु प्रसाद, नंदलाल सर्राफ, रमेश कुमार गुप्ता, अध्यक्ष जगत नारायण प्रसाद, सचिव विवेकानंद सिन्हा, कोषाध्यक्ष कन्हैया रौनियार ,राम जी गुप्ता, जगजीत कुमार,सुरेंद्र सर्राफ, मनोज तिवारी,अरुण गिरी,अशोक गुप्ता, अशोक कुमार, जयप्रकाश कुमार,मनोज कुमार, विशंभर प्रसाद सहित सैकड़ों लोगों ने योग अभ्यास किया। इसकी जानकारी देते हुए मीडिया प...
डीसीएलआर राम दुलार राम बने रक्सौल नगर परिषद के प्रशासक,मिल रही है बधाई !

डीसीएलआर राम दुलार राम बने रक्सौल नगर परिषद के प्रशासक,मिल रही है बधाई !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल नगर परिषद प्रशासक के पद पर डीसीएलआर रामदुलार राम ने मंगलवार को पद भार ग्रहण किया है।वे बतौर प्रशासक नगर परिषद का कार्य सम्पादित करेंगे।जबकि, कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में सन्तोष कुमार सिंह नगर परिषद का कार्य देखेंगे। पद भार ग्रहण करने के बाद श्री राम ने कहा कि शहर की स्वच्छता के साथ विकास के कार्यो को अंजाम देना नगर परिषद की पहली प्राथमिकता होगी।नगर परिषद के विभगीय कार्यो में पारदर्शीता लाई जाएगी।विभागीय अधिकारियों -कर्मियों को चेताते हुए कहा कि लापरवाही व ग़ैरजिम्मेवारी बर्दास्त नही की जाएगी।बता दे कि बूचड़ खाना घोटाले में गबन के आरोप में तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द पर कारवाई के बाद 24 अगस्त 2021 को जिलाधिकारी के आदेश पर उन्हें प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी का पद भार मिला था।बाद में क्रमशः 20 दिसम्बर 2021 को लोक शिकायत निवारण पद...
अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर पूर्वी चंपारण समेत विभिन्न जिलों में 2 दिन के लिए इंटरनेट और मोबाइल सेवा बंद

अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर पूर्वी चंपारण समेत विभिन्न जिलों में 2 दिन के लिए इंटरनेट और मोबाइल सेवा बंद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।( vor desk )।अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर सीमाई रक्सौल समेत पूर्वी चंपारण जिला में 2 दिन के लिए इंटरनेट और मोबाइल सेवा बंद कर दी गई है। राज्य सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए बिहार के कई जिलों में इंटरनेट और टेलीफोन मोबाइल सेवा को बंद कर दिया है। बिहार के जिन जिलों में अगले 48 घंटों के लिए इंटरनेट और टेलीकॉम सेवाएं बंद रहेंगी उनमें पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर,दरभंगा ,कैमूर,भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, सारण, शामिल है। इन जिलों में 17 जून की दोपहर 2:00 बजे से 19 जून तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। साथ ही साथ सोशल मीडिया एप्लीकेशन भी प्रभावित रहेगा। यह पहला मौका है जब सरकार ने एक साथ बिहार के कई जिलों में इंटरनेट और टेलीफोन मोबाइल सेवा को बंद करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले के मुताबिक एक साथ 12 जिलों मे...
‘अग्निपथ योजना’ के तहत सेना में बहाली का विरोध रामगढ़वा व छौड़ादानो में भी,हुआ बवाल,ट्रेनें रद्द!

‘अग्निपथ योजना’ के तहत सेना में बहाली का विरोध रामगढ़वा व छौड़ादानो में भी,हुआ बवाल,ट्रेनें रद्द!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/रामगढ़वा/छौडादानो।(vor desk )।अग्निपथ कानून के विरोध में छात्रों ने रेलवे ट्रैक व एनएच 527 डी एशियन राज मार्ग को जाम कर हंगामा किया।अनुमंडल मुख्यालय रक्सौल में एक ओर जहां पूर्ण शांति रही और यहां से सूझ बूझ का संदेश दिया गया,वहीं,रक्सौल अनुमण्डल के रामगढ़वा व छौडादानो में जम कर बवाल काटा गया।इसको देखते हुए रक्सौल स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।जिसकी मोनिटरिंग कार्यपालक दण्डाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह व सीओ विजय कुमार समेत रेल प्रशासन के अधिकारी कर रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक,शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे रामगढ़वा रेलवे गुमटी संख्या 11 के दोनों लाइनों के बीच टायर जलाकर व रेल लाइन पर रेल पटरी रख कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर छात्रों ने आगजनी भी की। विरोध करने के समय रक्सौल आरपीएफ इंस्पेक्टर अपने दल बल के साथ पहुंचे। रक्सौल इं...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!