आदापुर के झिटकहिया में बंदूक के नोंक पर भीषण डकैती,गृहस्वामी समेत परिजन जख्मी!
आदापुर।(vor desk )।पूर्वी चंपारण जिले के सीमावर्ती आदापुर थाना क्षेत्र के झिटकहिया गांव में बीती रात्रि हुई भीषण डकैती की घटना से क्षेत्र में दहशत है।शिक्षक राम प्रवेश यादव के घर में घुस कर शनिवार की अर्द्ध रात्रि में हथियार बंद अपराधियो ने एक घण्टे तक तांडव मचाया। दहशत फैलाने के लिए तीन देशी बम फोड़े व ताबड़तोड़ फायरिंग की।इस दौरान परिवारवालों को कब्जे में ले कर जम कर मारपीट करते हुए दस बारह थान ज्वेलरी व अन्य कीमती सामानों को लूट लिया है।इसमे 2 लाख नकद व करीब 4 लाख रुपये की ज्वेलरी शामिल है।दहशत फैलाने के लिए अपराधियो ने घटना स्थल फायरिंग भी किया है।चाकूबाजी भी की।
बताया गया है कि सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पान पराग के डिब्बे में पैक एक बम समेत तीन जिंदा बम,दो कारतूस व रॉड भी बरामद किया है।घायल शिक्षक राम प्रवेश यादव व छोटे भाई मुरारी कुमार( 25 वर्ष) सहित अन्य घाय...









