पुलवामा हमले के बरसी पर एबीवीपी ने शहीद वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि!
रक्सौल।(vor desk)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई द्वारा पुलवामा हमले के बरसी पर मंगलवार श्रद्धा सुमन अर्पित कर वीर शहीदों को याद किया।
पुलवामा हमलें में शहीद हुए वीर सैनिकों के याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मुख्य पथ स्थित अंबेडकर चौक के पास आयोजित हुई। भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर शहीद अमर रहे जैसे नारों का जयघोष करते हुए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्तागण द्वारा सैनिकों के तैलचित्र के समक्ष पुष्पांजलि एवं कैंडल प्रज्वलित कर अपना श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उपस्थित नगर के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राकेश कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सदैव राष्ट्र के वीरों के प्रति निष्ठा, समर्पण और देशभक्ति जागरण का कार्य करते रहते हैं। सीमावर्ती शहर रक्सौल में ऐसे कार्यक्रम होना सुखद है। यह परिचायक है की यहां के युवा रणबां...









