जानें तीज के अवसर पर कैसे कर सकते हैं अपनी त्वचा की देखभाल, पार्लर में हैं नए पैकेज
रक्सौल।(vor desk)।सुहागिनों के खास त्योहार तीज के मौके पर महिलाओं में सबसे सुंदर दिखने की होड़ लगी है। इसके लिए वे ब्यूटीशियंस का सहारा ले रही हैं। शहर के छोटे-बड़े लगभग सभी ब्यूटी पार्लर हाउस फुल हैं। एक-एक ब्यूटीशियन की चार से पांच जगह बुकिंग हो चुकी है। इसे भुनाने में ब्यूटीशियन भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने इस पर्व पर महिलाओं के लिए खास स्पेशल ब्यूटी पैकेज निकाले हैं। इसकी रेंज 250 रुपए से 15 हजार रुपए के बीच है। ये पैकेज महिलाओं को भी पसंद आ रहे हैं।
दिखना है सबसे खास
तीज पर्व का दिन सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है। साड़ी से लेकर अन्य एसेसरीज तक पर सब ध्यान दे रही हैं, ताकि साज-श्रृंगार में कोई कमी न रहे। ब्यूटीशियन से लेकर ज्वेलरी व ड्रेस पर महिलाएं काफी पैसे खर्च कर रही हैं, जिससे कि वे सबसे खास दिख सकें।
निकाले स्पेशल पैकेज
शहर के प्रमुख ब्यूटी पार्लरों ने महिल...









