Monday, June 15

रक्सौल आसपास

उड़ीसा रेल हादसे के शिकार राजा पटेल का शव आते ही मचा कोहराम,सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने कहा- मृतक के परिजन को मिलेंगे 12लाख रुपए!

उड़ीसा रेल हादसे के शिकार राजा पटेल का शव आते ही मचा कोहराम,सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने कहा- मृतक के परिजन को मिलेंगे 12लाख रुपए!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढवा।(vor desk)। उड़ीसा के बालोसोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के शिकार हुए पूर्वी चंपारण के रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत रामगढवा पंचायत के चिकनी गांव के राजा पटेल के परिजनों को सरकार,जन प्रतिनिधि अथवा रेलवे की ओर से तत्काल कोई सहायता नही मिल सकी। करीब पचास हजार रुपए चंदा इकट्ठा कर इस गरीब परिवार के मृत बेटे का शव एंबुलेंस से रविवार की सुबह गांव पहुंचा।जिसके बाद चीख पुकार मच गई। चिकनी गांव में मातम का आलम रहा। परिजन रो रोकर बेहाल रहे।शव आते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में उमड़ पड़े।बताते चले कि गुरुवार को इस गांव के कुल 9लोग केरल के लिए मिथिला ट्रेन से निकले थे।जो शुक्रवार को शालीमार से चेन्नई के लिए कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार हुए थे।इसमें चिकनी गांव के एक युवक राजा पटेल (25)की मौत हो गई।जबकि,आठ घायल हो गए। शव के साथ ही छह लोग रामगढ़वा आ गए हैं।जबकि,दो घायल का इलाज केर...
भारत विकास परिषद की अन्नपूर्णा रसोई सेवा के जरिए जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन वितरित

भारत विकास परिषद की अन्नपूर्णा रसोई सेवा के जरिए जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन वितरित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के पोस्ट ऑफीस के सामने भारत विकास परिषद के रक्सौल शाखा के सदस्यों के परस्पर सहयोग से रविवार को अन्नपूर्णा रसोई सेवा के माध्यम से 500 से अधिक लोगों के बीच नि:शुल्क भोजन वितरित किया गया । परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि परिषद के द्वारा गत महीने भी अन्नपूर्णा रसोई सेवा के माध्यम से लोगों के बीच भोजन वितरित किया गया था तथा इस माह भी नि: शुल्क अन्नपूर्णा रसोई सेवा दी गयी ।साथ ही परिषद इस सेवा को प्रत्येक महीने की चार तारीख को जारी रखने के लिए संकल्पबद्ध है ।वहीं परिषद के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने बताया कि परिषद प्रयासरत है कि गरीब , वंचित वर्ग, असहाय लोगों एवं भिक्षुकों को यह सेवा निरंतर मिले । भोजन वितरण में परिषद के सचिव उमेश सिकारिया , अजय मस्करा, नरेश मित्तल , हरीश खत्री ,सुनील कुमार , अजय कुमार ,दिनेश प्रसाद ,गोपाल स...
इंटरसिटी ट्रेन के लिए अनशन कर रहे स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह और श्लोक कुमार की मोबाइल समेत अन्य समान हुई चोरी,सुरक्षा देने की मांग हुई तेज

इंटरसिटी ट्रेन के लिए अनशन कर रहे स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह और श्लोक कुमार की मोबाइल समेत अन्य समान हुई चोरी,सुरक्षा देने की मांग हुई तेज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल पाटलिपुत्र इंटर सिटी ट्रेन को चालू कराने की मांग को ले कर अनशन पर बैठे स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह और समाज सेवी श्लोक कुमार सर्राफ बीती रात चोरी के शिकार हो गए।उनकी मोबाइल ,,पावर बैंक,ब्लूटूथ और 2200 रुपए नकदी अज्ञात चोर गिरोह ने उड़ा लिया।घटना तब घटित हुई जब सुबह सोए हुए थे।फिलहाल इस मामले को ले कर राजकीय रेल पुलिस जांच पडताल में जुट गई है।रेल थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि राजकीय रेल पुलिस के ए एस आई जय चंद कुमार ने पहुंच कर जांच भी की है।इधर,रणजीत सिंह ने आवेदन में सुरक्षा चूक पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में कभी भी उनके साथ भी अप्रिय स्थिति हो सकती है,इसको ले कर सुरक्षा दी जाए। इधर,आंदोलन स्थल से अनशन कारियो के मोबाइल और अन्य सामान के चोरी किए जाने की घटना की शहर मे...
इंटरसिटी ट्रेन के लिए लगातार जारी आंदोलन पर रेलवे गंभीर नहीं, 5जून से होगा आमरण अनशन

इंटरसिटी ट्रेन के लिए लगातार जारी आंदोलन पर रेलवे गंभीर नहीं, 5जून से होगा आमरण अनशन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल से पाटलीपुत्र के लिए इंटरसिटी ट्रेन के पुनः परिचालन के लिए 25मई से शुरू धरना,प्रदर्शन उपरांत जारी अनशन के छठे रोज भी रेलवे द्वारा मांग पूरी करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।इस बीच, रक्सौल अनुमंडल अस्पताल की मेडिकल टीम ने अनशन पर बैठे स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह और श्लोक कुमार की स्वास्थ्य जांच की ।इस बीच,रणजीत सिंह ने 5जून से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आमरण अनशन का एलान किया है। इधर, रक्सौल स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक अनिल सिंह ने सदल बल पहुंच कर अनशन कारियो से मिल बात किया। उस वक्त उन्होंने ने रक्सौल से मोतिहारी जाने के लिए 4:50 सुबह वाली ट्रेन को 6:15 बजे सुबह करने की बात कही और मोतिहारी से आने के लिए 6:00 शाम करने की बात कही ।साथ ही उन्होंने बताया कि रेल ट्रैक खाली नहीं होने के कारण फिलहाल इंटरसिटी ट्रेन दे पाना संभव नह...
ऑनर किलिंग:प्रेमी संग देख गुस्से में पिता ने ही बेटी की कर दी थी हत्या,पुलिस ने किया उद्भेदन,अब मिलेगी सजा!

ऑनर किलिंग:प्रेमी संग देख गुस्से में पिता ने ही बेटी की कर दी थी हत्या,पुलिस ने किया उद्भेदन,अब मिलेगी सजा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। पूर्वी चंपारण के दरपा के इंटर पास छात्रा अमीषा हत्या की गई थी।शव को घर के पिछवाड़े में छिपा दिया गया था।अब इस बहुचर्चित कांड का खुलासा पुलिस ने कर लिया है।मामला ऑनर किलिंग का निकला है।इस मामले में पुलिस ने मृतका के हत्यारे पिता किशोरी प्रसाद कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है।हत्या पिता ने ही की थी।उसने अपराध को स्वीकार कर लिया है।इसकी पुष्टि डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने रविवार को की है। इस बीच, ऑनर किलिंग का मामला सामने आने के बाद सब लोग अचंभित रह गए। यह हत्या की घटना 18मई की रात्रि को हुई थी।जबकि, 19 मई की सुबह पुलिस ने शव बरामद किया था। बता दे कि दरपा थाना क्षेत्र के बख्तौरा गांव में किशोरी प्रसाद की 18 वर्षीया पुत्री अमीषा की हत्या पेट में चाकू गोद कर किया गया था और शव को घर के पिछवाड़े में ही चाचा मुन्ना कुशवाहा के शौचालय के समीप फेंक दिया गया ...
शिकंजी दुकानदार और आम दुकानदार के बीच हुआ हिंसक झड़प , एक घायल,एक गिरफ्तार!

शिकंजी दुकानदार और आम दुकानदार के बीच हुआ हिंसक झड़प , एक घायल,एक गिरफ्तार!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल नगर परिषद में यत्र तत्र दुकान लगाने की होड़ में अब हिंसक झड़प भी हो रही है,लेकिन,रवैया में सुधार नही हो रहा।इस स्थिति से आम लोग तो परेशान हैं हीं,खुद फूट पाथ पर दुकान लगाने वाले भी महफूज नहीं दिखते।नगर परिषद इस स्थिति पर चुप्पी साधे हुए है,क्योंकि,रोज हटाने बसाने का खेल बदस्तूर जारी है। इसी बीच,शनिवार को शहर के बाटा चौक के पास शिकंजी दुकानदार और आम दुकानदार के बीच हुए तू तू मैं मैं हिंसक झड़प में बदल गई,जिसमे जहांआम बेचने वाला युवक जख्मी हो गया। वही,जांच के क्रम में हमला के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक,पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना के ओझा मठिया निवासी दुखी साह के 19 वर्षीय पीड़ित पुत्र भुलन साह ने बताया कि वह रक्सौल के नागा रोड वार्ड संख्या 23 नागा रोड में किराए के मकान में रहता है। इसी वार्ड में उसके मौसा दुखन साह ...
विधायक प्रमोद सिन्हा और पूर्व राज्य सभा सदस्य साबिर अली ने किया ‘गोल्डन सिटी’ हाउसिंग कॉलोनी का उद्घाटन!

विधायक प्रमोद सिन्हा और पूर्व राज्य सभा सदस्य साबिर अली ने किया ‘गोल्डन सिटी’ हाउसिंग कॉलोनी का उद्घाटन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। रक्सौल के पंटोका पंचायत के भरतमही रोड स्थित धुपवा टोला बैरिया वृत्त में वैष्णवी ग्रुप के"गोल्डेन सिटी" हाउसिंग कॉलोनीका उद्घाटन शनिवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा और पूर्व राज्य सभा सांसद सह भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री साबिर अली ने एक समारोह के बीच संयुक्त रूप से किया । इस अवसर पर अपने सम्बोधन ने विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि रक्सौल बदल रहा है।गोल्डन सिटी इसका जीवंत उदाहरण है।यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है,जो अत्याधुनिक सुविधा संसाधन से युक्त होगा और जिले में इसकी अलग पहचान बनेगी। वहीं,पूर्व राज्य सभा सदस्य सह भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री साबिर अली ने कहा कि गोल्डन सिटी की स्थापना सराहनीय पहल है,जो काफी साफ सुथरी और व्यवस्थित है।उन्होंने कहा कि हरेक क्षेत्र में काम करने का अवसर होता ...
कौड़ीहार चौक के पास घोड़ासहन नहर से अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ पैर बरामद,सनसनी

कौड़ीहार चौक के पास घोड़ासहन नहर से अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ पैर बरामद,सनसनी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के कौड़ीहार चौक स्थित घोड़ाशहन नहर से कटा हुआ पैर देखे जाने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने उक्त कटे हुए पैर को बरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक,शनिवार की सुबह नहर किनारे एक कटा हुआ पैर देखे जाने पर इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दिया।जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस उक्त पैर को बरामद कर जांच शुरू की।फिलहाल रक्सौल स्थित राजकीय रेल थाना के कटे हुए पैर को शीतगृह में रखा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त पैर या तो किसी हॉस्पिटल से किसी रोगी का हो ,जिसे किसी तरह नहर में फेंक दिया गया हो या लाया गया हो,अथवा,किसी किसी की हत्या के बाद शरीर को कई टुकड़ों में करके अलग अलग जगह फेंका गया हो सकता है ।जिसकी पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही उद्भेदन संभव है।।इस बाबत डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने बताया जांच की जा रही है।बता द...
इंटरसिटी ट्रेन के लिए अनशन जारी,रेलवे ने दिया पैसेंजर ट्रेन को रक्सौल से सुबह 6.15और मोतिहारी से शाम7बजे वापसी का प्रस्ताव

इंटरसिटी ट्रेन के लिए अनशन जारी,रेलवे ने दिया पैसेंजर ट्रेन को रक्सौल से सुबह 6.15और मोतिहारी से शाम7बजे वापसी का प्रस्ताव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।इंटर सिटी ट्रेन के लिए चल रहे आन्दोलन के दसवें दिन और भूख हड़ताल के पांचवें दिन रणजीत सिंह एवं श्लोक कुमार सर्राफ अनशन पर डटे रहे । इस बीच अनुमंडलीय अस्पताल के डाॅक्टरों ने पहुंच कर स्वास्थ्य जांच की।भीषण गर्मी और लगातार भूख हड़ताल से कमजोर हो रहे स्वास्थ्य को देखते हुए रेल के स्थानीय पदाधिकारियों ने आन्दोलन बंद करने का आग्रह किया। प्रस्ताव दिया कि रक्सौल से सुबह 6.15 में जिला मुख्यालय मोतिहारी के लिए और मुख्यालय से लगभग 7.00 बजे शाम में भाया सुगौली रामगढ़वा रक्सौल ट्रेन चलाया जायेगा।लेकिन,इंटर सिटी ट्रेन के लिए कोई प्रगति नहीं हुई,जबकि,भाया रामगढवा पाटलिपुत्र के लिए कोई ट्रेन नही है।समस्या उधर से वापसी में भी है।क्योंकि,पैसेंजर ट्रेन के मोतिहारी से सात बजे परिचालित होने से पटना से अन्य ट्रेन से आने या देर रात वापसी की कोई ट्रेन नही होगी।ऐसे में इंटर सिटी ट्रेन को रि...
उड़ीसा रेल हादसा में रामगढवा के पेंटर की मौत,8 घायल ,शव लाने के गिड़गिड़ा रहे हैं परिजन

उड़ीसा रेल हादसा में रामगढवा के पेंटर की मौत,8 घायल ,शव लाने के गिड़गिड़ा रहे हैं परिजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*रेल दुर्घटना में करीब 280 यात्री की मौत,900 से ज्यादा यात्री घायल *रामगढवा के चिकनी गांव में मातम,कई के घर में नहीं जले चूल्हा रक्सौल।(vor desk)।उड़िसा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसा में अनुमंडल के रामगढ़वा पंचायत के वार्ड नंबर 18 चिकनी गांव के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है ।वह पेंटर का काम करते थे।वहीं 8 लोग घायल हो गए हैं,इसमें दो लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, रामगढवा के चिकनी गांव के ही 9 लोग केरल मजदूरी करने के लिए जा रहे थे ,जिसमे इस हादसे में राजा पटेल (25वर्ष) की मौत हो गई।मृतक का डेढ़ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।हादसे के बाद मृतक की पत्नी सुनीता देवी का रो रोकर हुआ बुरा हाल हो गया है। परिजनों का आरोप है कि शव को लाने के लिए एंबुलेंस वाले 45हजार रुपए मांग रहे हैं ।सरकार कोई सहयोग नही कर रही।खाने के पैसे नहीं हैं,तो एंबुलेंस के पैसे कह...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!