गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के आगमन से तेज हुई चुनावी सरगर्मी, 950 लोगों ने समर्थको के साथ थामा बीजेपी का दामन
रक्सौल।(vor desk)।भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के रक्सौल समेत क्षेत्र के दौरे के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज होती दिख रही है।पश्चिम चम्पारण लोकसभा के रक्सौल, नरकटिया और सुगौली विधानसभा में भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान सेमरा, फ़ुलवार चितहा, नीमुईया, अगरवा, छौड़ादानो, यादो टोला हरैया, शिवनगर इनरवा रामगढ़वा आदि जगहों पर जन-संवाद के माध्यम से लगभग 950 प्रमुख लोगों ने अपने समर्थको के साथ बीजेपी की सदस्यता ली और भारतीय जानता पार्टी में निष्ठा जताते हुए सांसद डा संजय जायसवाल को फिर से जीता कर संसद में भेजने का संकल्प जताया। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एन डी ए सरकार की नीतियों पर विश्वास जताया।
इस कड़ी में सैकड़ों जगहों पर देर रात्रि तक खड़े हो कर गाजे बाजे के साथ नेता द्वय का शानदार और भव्य स्वागत अभिनंदन किया जा...









