मिशन इंद्रधनुष के तहत तीन चरणों में होगा टीकाकरण, युविन पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण होगा अब डिजिटलाइजड मोड में!
*टेलीमेडिसिन कार्यक्रम में लक्ष्य प्राप्ति में विफल एएनएम को लगी फटकार,सो काज जारी
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में उपाधीक्षक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई जिसमे सभी चिकित्सा पदाधिकारी, बीसीएम,बीएमसी बीएमण्डीई,, एफ पी सी, एच आई वी/एड्स सलाहकार,सीएचओ,जीएनएम,एएनएम,आशा फैसिलिटेटर आदि शरीक रहे।बैठक में सघन मिशन इंद्रधनुष (टिकाकरण) और युविन पोर्टल को ले कर प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार और मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक जय प्रकाश कुमार ने प्रशिक्षण में बताया कि सघन मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम में टीका से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओ को टिका दिया जायेगा।यह टीका पीलिया,पोलियो,टेटनस,काली खांसी,खसरा,रूबैला आदि 13रोगों से बचाव के लिए होता है।जिसके लिए 7से 12अगस्त,11से16सितंबर और 9से14अ...









