रक्सौल के होटल में युवक की संदिग्ध मौत: कमरा नंबर 301 में फंदे से झूलता मिला शव, हैदराबाद से लौटा था सुजीत
रक्सौल (VOR Desk)। शहर के व्यस्ततम मेन रोड स्थित 'महदेवा होटल' में शुक्रवार की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद कमरे से 21 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रक्सौल पुलिस ने मृतक के परिजनों की मौजूदगी में कमरा संख्या 301 का दरवाजा खुलवाया। मृतक की पहचान पश्चिम चंपारण के धोबनी निवासी सुजीत कुमार तिवारी के रूप में हुई है।
साफ-सफाई का कहकर बंद किया था कमरा
पुलिस और होटल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुजीत ने 17 दिसंबर की रात होटल में चेक-इन किया था। होटल रजिस्टर के मुताबिक वह हैदराबाद से लौटा था और उसे बगहा जाना था। शुक्रवार सुबह उसने बकाया किराया भी चुका दिया था और कर्मचारियों से कमरे की सफाई करने को कहा था। शाम को जब सफाईकर्मी कमरे पर पहुंचा और दरवाजा नहीं खुला, तब खिड़की से झांकने पर अंदर का खौफनाक मंजर दिखाई दिया।
रहस्य बरकरार: ...









