बच्चा पासवान हत्या कांड में करवाई की मांग को ले कर आदापुर में धरना प्रदर्शन,दिन भर प्रशासन ने किया मान मनौव्वल!
आदापुर।(vor desk)।आदापुर के दलित नेता सह पंचायत समिति सदस्या के पति बच्चा पासवान के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए उनके परिजनों ने अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को श्यामपुर चौक को जाम कर धरना प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि जब तक स्थानीय प्रशासन दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए लिखित आश्वासन नही देती है, तब तक ये धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा। इधर रोड जाम होने की सूचना पर पुलिस बल के साथ धरनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद व सीओ संजय कुमार झा ने मृतक बच्चा पासवान के परिजनों को काफी समझाया एवं कानून पर भरोसा जताने की बात कही। बताया गया कि इस कांड के सफल उदभेदन हेतु एसआईटी टीम का गठन हुआ है, जो अपनी जांच में जुटे हैं। वहीं सड़क जाम कर यातायात बाधित करने वाले प्रदर्शनकारियों को प्रशासन द्वारा काफी समझाने के बावयुद आक्रोशित लोगों ने बीते 6 घंटों से बाधित आवागमन को जारी रखते हुए ...









