रक्सौल-दिल्ली रेल यात्रा होगी सुगम: सत्याग्रह और सद्भावना एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ाने और ठहराव कम करने की तैयारी
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। रक्सौल से देश की राजधानी दिल्ली को जोड़ने वाली दो प्रमुख ट्रेनों, सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273/74) और सद्भावना एक्सप्रेस (14007/15/17), की यात्रा अवधि को कम करने की दिशा में पूर्व मध्य रेलवे ने ठोस कदम उठाया है। शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ द्वारा भेजे गए एक विस्तृत प्रतिवेदन पर संज्ञान लेते हुए रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों की गति बढ़ाने और अनावश्यक स्टॉपेज कम करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया है।
सत्याग्रह एक्सप्रेस की वर्तमान स्थिति पर सवाल उठाते हुए डॉ. शलभ ने अपने प्रतिवेदन में बताया था कि हाई-स्पीड रेल के आधुनिक दौर में भी यह ट्रेन महज 957 किलोमीटर की दूरी तय करने में 24 घंटे से अधिक का समय लेती है। रक्सौल से सुबह 8:40 बजे प्रस्थान कर यह अगले दिन सुबह 9:10 बजे आनंद विहार...









