Thursday, June 25

रक्सौल आसपास

जनकपुर से 1100 भार के साथ अयोध्या के लिए चला भार यात्रा वीरगंज पहुंचा, रक्सौल में भार यात्रा का होगा स्वागत आज!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
जनकपुर/वीरगंज।(vor desk)।जय सियाराम के जय घोष के साथ 1100 भार जनकपुर के जानकी मंदिर से अयोध्या के लिए गुरुवार को 12.30बजे प्रस्थान किया। प्रस्थान से पूर्व जानकी मंदिर में मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव, नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार , जानकी मंदिर के महंत श्री राम तपेश्वर दास बैष्णव, उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव , वीरगंज स्थित भारतीय महा बाणिज्य दूतावास के बाणिज्य दूत शशि भूषण कुमार सहित कई गणमान्य लोग ने भार को विदा किया। मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव भी भार लेकर जानकी मंदिर से जीरो माइल तक गये। फूल मालाओं से सुसज्जित ट्रक पर भार के साथ राम जानकी की झांकी का रथ के साथ दर्जनों वाहन अयोध्या के लिए प्रस्थान किए।भार के साथ राम युवा कमिटी के अध्यक्ष परमेश्वर साह, महावीर...
22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नेपाल के 25 साधु संत और गण मान्य को मिला निमंत्रण,जनकपुर जानकी मंदिर के महंत भी आमंत्रित!

22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नेपाल के 25 साधु संत और गण मान्य को मिला निमंत्रण,जनकपुर जानकी मंदिर के महंत भी आमंत्रित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
महंत राम रौशन दास को दोशाला ओढ़ाते नेपाल भारत सहयोग मंच के अध्यक्ष रक्सौल।(vor desk)।'राम जिनका नाम है,अयोध्या जिनका धाम है,ऐसे रघुनंदन को हमारा प्रणाम है,प्राण प्रतिष्ठा में आने का आमंत्रण जन्मों जन्म का सौभाग्य है।' अयोध्या स्थित राम जन्म भूमि पर नव निर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए जारी तैयारियों के बीच मिल रहे आमंत्रण को नेपाल में इसी रूप स्वीकार किया जा रहा है।मंदिर न्यास के आमंत्रण पा कर प्रभु श्री राम  के ससुराल यानी नेपाल वासी वाले आमंत्रित अतिथि गद गद है और राम के नाम पर निहाल हो रहे हैं।मिली जानकारी के मुताबिक,श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से इस समारोह के लिए सीमा क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों को अब तक निमंत्रण मिला है।वहीं,नेपाल में अब तक करीब25 गण मान्य और साधु संत लोगों को निमंत्रण मिला हैराम के ससुराल जनकपुरधाम के ...
रक्सौल स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से बरामद हुआ 4हजार पीस चाईनिज लाइटर,तस्करी कर लाया गया था नेपाल से

रक्सौल स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से बरामद हुआ 4हजार पीस चाईनिज लाइटर,तस्करी कर लाया गया था नेपाल से

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।रक्सौल रेल सुरक्षा बल के निरिक्षक आर. आर. कश्यप के नेतृत्व मेंगाड़ी संख्या 05542 नरकटियागंज रक्सौल सवारी गाड़ी में जांच के दौरान शौचालय मे छुपाकर रखे गए करीब चार हजार प्रतिबंधित चाईनीज लाइटर को रेल सुरक्षा बल और जीआरपी ने मिल कर बरामद किया है। इसकी पुष्टि करते हुए आरपीएफ के इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि संयुक्त गश्ती के दौरान प्लेटफार्म संख्या 2 पर खड़ी रक्सौल नरकटियागंज लोकल ट्रेन में तीन बोरा लावारिश अवस्था में देखा गया। पूछने के दौरान किसी ने अपना नहीं बताया।बरामद चाईनिज लाइटर का मूल्य लाखो रुपए में है । ...
रक्सौल के पंटोका स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयंती मनी!

रक्सौल के पंटोका स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयंती मनी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका में बुधवार को एशिया की पहली महिला शिक्षिका, क्रांति ज्योति राष्ट्रमाता सावित्री बाई फूले की जयंती वरीय शिक्षिका गीतारानी की अध्यक्षता में आहूत हुई।इस कार्यक्रम में शिक्षकों–शिक्षिकाओं व छात्र–छात्राओं ने बारी बारी से माल्यार्पण सह पुष्पर्चन किया तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षक मुनेश राम ने बताया कि जिस समय हमारा समाज सामाजिक कुरीतियों की वर्जनाओं में उलझा हुआ था तथा महिलाओं व बालिकाओं को जाति व धर्म आधारित दकियानूसी विचारधारा तथा पाखंड के कारण शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों से महरूम रखा जाता था।ऐसे समय दक्षिण भारत में एक क्रांति ज्योति का उद्भव हुआ,जिन्हे सावित्री बाई फूले के रूप में हम जानते है।महज ग्यारह वर्ष की आयु में इनका बाल विवाह (उस समय की प्रचलित कुप्रथा के कारण) आधुनिक भा...
राजद नेता सह पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम बाबू यादव ने अनाथों के बीच मनाया नया साल!

राजद नेता सह पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम बाबू यादव ने अनाथों के बीच मनाया नया साल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor ) ।शहर के बाईपास रोड स्थित अनाथों एवं बेसहारों को सहारा देने वाले माहेर ममता निवास के प्रांगण में राजद नेता सह महागठबंधन के रक्सौल विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने पहुंच उनके बीच खुशियां बांट नया साल मनाया और उन्हें भोजन कराया। इस दौरान उन्होंने कहा मानव सेवा परम धर्म है।खुद से खाना खिलाकर कड़ी संतुष्टि और आनंद मिला। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है, जो दिन दुखियों की सेवा का मौका मिला। मौके पर संस्था के प्रबंधक सुप्रिया सुले, राजद जिला महासचिव राजेश साह, स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रंजीत सिंह, कुणाल राय, अमन कुमार, उमेश प्रसाद आदि मौजूद थे। ...
भारत की पहली अमृत भारत ट्रेन 1जनवरी से द्वि सप्ताहिक रूप से परिचालन में,जानिए क्या क्या है इस आधुनिक ट्रेन में सुविधा!,

भारत की पहली अमृत भारत ट्रेन 1जनवरी से द्वि सप्ताहिक रूप से परिचालन में,जानिए क्या क्या है इस आधुनिक ट्रेन में सुविधा!,

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत की पहली अमृत भारत ट्रेन के पीएम मोदी के द्वारा 30दिसंबर को उद्घाटन किए जाने के बाद यह द्वि साप्ताहिक ट्रेन 1 जनवरी से परिचालित होने लगी है।दरभंगा से खुलने से के बाद सोमवार को यह ट्रेन रक्सौल में6.20 बजे पहुंची और6.33 बजे शाम आगे के लिए रवाना हुई।पहले दिन यह ट्रेन 3मिनट लेट चली।यह ट्रेन फिलहाल दो दिन यानी सोमवार और गुरुवार को चलेगी। क्या है सुविधा 15557/15558 दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनल-दरभंगा अमृत भारत द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस में एसी कोच नही है।पुश-पुल तकनीक से चलने वाली इस ट्रेन में आगे और पीछे दोनों ओर रेल इंजन लगाए गए हैं। वंदे भारत के बाद यह देश की दूसरी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन है। विभिन्न सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में केवल स्लीपर और जनरल कोच लगाए गए हैं।इस ट्रेन में सीसीटीवी कैमरा, मोबाइल चार्जिंग की सुविधा, बेहतरीन लाइटिंग,इस ट्रेन में फोल्डेबल स्नैक टेब...
अमृत भारत ट्रेन में पीएम मोदी से मिल कर गद गद हैं वीरगंज के व्यापारी,जानिए क्या हुआ पीएम से मुलाकात में..!

अमृत भारत ट्रेन में पीएम मोदी से मिल कर गद गद हैं वीरगंज के व्यापारी,जानिए क्या हुआ पीएम से मुलाकात में..!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।अयोध्या नगरी से खुले अमृत भारत ट्रेन में यात्री के रूप में प्रधानमंत्री मोदी जी से मिल नेपाली व्यापारी खुश हैं और इसे ऐतिहासिक बता रहे हैं।वीरगंज पहुंचने के बाद व्यापारियों ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 30दिसंबर को रेलवे द्वारा नई शुरुवात के तहत जिस ट्रेन को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखा कर अयोध्या नगरी से रक्सौल के लिए रवाना किया, उस पर सवार होने और यात्री के रूप में पीएम से प्रत्यक्ष मिलने की खुशी हमारे लिए ऐतिहासिक और आविष्मरणीय बन गया है।इसके लिए उन्होंने प्रधान मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साक्षात पीएम मोदी हमारे बोगी में आए और हमसे रु, ब रू हुए।पहले तो हमे विश्वास ही नहीं हो रहा था।इस दौरान हमारे बोगी में सीट पर पहुंच कर वे बात चीत भी कीये।उन्होंने पूछा कि क्या आप नेपाल से हैं? हमने बताया कि हम वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ से हैं से हैं।इस उ...
वर्ष2024के स्वागत में गुनगुनी धूप के बीच रक्सौल के एयरपोर्ट पर मनी पिकनिक,नेपाल टूर पर जाने की रही होड़!

वर्ष2024के स्वागत में गुनगुनी धूप के बीच रक्सौल के एयरपोर्ट पर मनी पिकनिक,नेपाल टूर पर जाने की रही होड़!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सीमावर्ती शहर रक्सौल में नव वर्ष का खूब स्वागत हुआ।तीन दिनों के ठंड के बाद सोमवार को निकले गनुगुने धूप के खिलने और साफ मौसम ने इस माहौल को ख़ुशगवार बना दिया।अहले सुबह दिनचर्या की शुरुवात रक्सौल के राजडण्डी स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर व रक्सौल की पहचान सूर्यमन्दिर में दर्शन पूजन के साथ हुआ।वहीं इस मौके पर रक्सौल एयरपोर्ट पिकनिक स्पॉट बना दिखा । इस बार पिछले कुछ वर्षों की अपेक्षा काफी भीड़ उमड़ी।मौसम अनुकूल रहने और धुप खिलने से लोगो के चेहरे पर उत्साह साफ़ दिखा। खुद के चूल्हे जला कर खाना पकाना और डीजे पर डांस का दौर देर शाम तक चलता रहा।रनवे पिकनीक स्पॉट बन गया।मेला सा महौल रहा।झूला,खोमचे वाले और मनोरंजन के अन्य साधनों का लोगो ने खूब लुत्फ़ उठाया। सुरक्षा प्रबन्ध के बीच इस बार सीमावर्ती नेपाल से भी लोगो ने एयरपोर्ट पर मस्ती की।शहर के रेस्टुरेंट में भी खूब भी...
नेपाल में पहली बार आयोजित हुआ भोजपुरी सिने अवार्ड समारोह, जुटे नेपाल के फिल्म इंडस्ट्रीज के हस्ती और सिने कलाकार!

नेपाल में पहली बार आयोजित हुआ भोजपुरी सिने अवार्ड समारोह, जुटे नेपाल के फिल्म इंडस्ट्रीज के हस्ती और सिने कलाकार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
लायंस क्लब ऑफ वीरगंज के स्वर्ण जयंती के अवसर पर वीरगंज में आयोजित हुआ कार्यक्रम रक्सौल।(vor desk)।नेपाल में पहली बार भोजपुरी सिने अवार्ड समारोह का आयोजन हुआ। जिसमे सर्वोत्कृष्ट भोजपुरी नायक (बेस्ट भोजपुरी एक्टर) का अवार्ड प्रदेशी साह और सर्वोत्कृष्ट नायिका(बेस्ट भोजपुरी एक्ट्रेस ) सुषमा अधिकारी को दिया गया।शुक्रवार की देर संध्या यह समारोह वीरगंज के नगर भवन में आयोजित हुआ।यह कार्यक्रम लायंस क्लब द्वारा आयोजित हुआ था।जिसमे बतौर मुख्य अतिथि वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह समेत नेपाल चलचित्र विकास बोर्ड के अध्यक्ष तथा नेपाली सिने स्टार भुवन केसी,वरिष्ठ अभिनेता निर शाह,निर्माता तथा निर्देशक छवि राज ओझा,निदेशक उज्ज्वल घिमिरे आदि द्वारा सिने क्षेत्र के कलाकारों को अवार्ड प्रदान किया गया।सर्वोत्कृष्टनवोदित नायक का अवार्ड जितेंद्र पटेल और सर्वोत्कृष्ट नवोदित नायिका का अवार्ड एलिना बासकोटा...
पूर्व मध्य रेलवे के जीएम अनिल खंडेवाल ने अमृत स्टेशन में प्रस्तावित  रक्सौल स्टेशन का किया निरीक्षण,कहा-रेलवे अपने पैसेंजर्स और कस्टमर्स को अच्छी से अच्छी सुविधा देने के प्रति कृत संकल्पित !

पूर्व मध्य रेलवे के जीएम अनिल खंडेवाल ने अमृत स्टेशन में प्रस्तावित रक्सौल स्टेशन का किया निरीक्षण,कहा-रेलवे अपने पैसेंजर्स और कस्टमर्स को अच्छी से अच्छी सुविधा देने के प्रति कृत संकल्पित !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल स्टेशन पर अमृत स्टेशन निर्माण को ले कर गुफ्तगू:जीएम, डीआरम से चर्चा करते सांसद व विधायक रक्सौल (vor desk)।रेलवे अपने पैसेंजर्स ,क्लाइंट और कस्टमर्स को अच्छी से अच्छी सुविधा देने के प्रति कृत संकल्पित है। उक्त बातें शुक्रवार को शाम अमृत स्टेशन के रूप में प्रस्तावित रक्सौल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद पूर्व मध्य रेल के जीएम अनिल कुमार खंडेलवाल ने पत्रकारों से कही। इस दिशा में रेलवे ने पहले पूरे देश में 1309 स्टेशन को अमृत स्टेशन में चयनित करके विकसित करने की योजना लागु किया है। इसीआर रेलवे में कुल 92 स्टेशन को योजना से जोड़ा गया है जिसमें रक्सौल स्टेशन शामिल है। इन में 78 स्टेशन पर कार्य आरम्भ कर दिया गया है। रक्सौल स्टेशन का कार्य बहुत जल्द शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों को ट्रेन की जरूरत होती है जिसे देखते नयी ट्रेन वंदे भारत ट्रेन चलायी गयी है। अब अमृत भारत...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!