Thursday, May 7

रक्सौल आसपास

उगते सूर्य को अर्ध्य के साथ ही रक्सौल में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सम्पन्न!

उगते सूर्य को अर्ध्य के साथ ही रक्सौल में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सम्पन्न!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )। उग हो सूरज देव,भेल भिनसरवा,अरघ केरे बेरवा,पूजन केरे बेरवा हो ..!इस सुमधुर गीत के बीच सूर्योदय होते ही रक्सौल में छठ व्रतियों ने सूर्य देव को श्रद्धा पूर्वक अर्घ्य अर्पित कर पूजन किया। उसके बाद पारण कर व्रतियों ने अन्न जल ग्रहण किया।इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत खत्म हुआ।इस तरह लोक आस्था के महापर्व कार्तिकी छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान सोमवार को संपन्न हो गया। इस बीच उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घाट पर ही छठ व्रतियों ने सुहागिन महिलाओं को सिंदूर लगा कर उनके सौभाग्यवती होने की कामना की।साथ ही एक दूसरे को प्रसाद दिया।छठ पूजा को लेकर शहर के सबसे प्राचीन आश्रम रोड स्थित छठिया घाट,कस्टम चेक पोस्ट घाट,तुमड़िया टोला स्थित भकुआ ब्रह्म बाबा घाट,शिव हनुमान मंदिर घाट, कोइरीया टोला स्थित त्रिलोकी नगर घाट,सभ्यता नगर घाट, कौड़िहार चौक ...
लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा के तीसरे दिन अस्तचलगामी सूर्य को अर्ध्य,रक्सौल में सँझिया घाट पर रौनक!

लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा के तीसरे दिन अस्तचलगामी सूर्य को अर्ध्य,रक्सौल में सँझिया घाट पर रौनक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)। बिहार -नेपाल सीमा के रक्सौल में लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा के मौके पर हजारों छठव्रतियों ने नदी, तालाबों और नहरों पर बने घाटों पर जाकर पूजा अर्चना की और अर्घ्य दिया। घाटों पर घुटने तक पानी में खड़े होकर छठव्रतियों और श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। आश्रम रोड छठ घाट सूर्य मंदिर छठघाट कौड़ीहार चौक घाट राजद नेता राम बाबू यादव छठ घाट पर पूजा करते प्रकृति पूजन के पर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। छठ व्रतियों ने 36 घंटों का निर्जला उपवास रखा है और सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण कर अन्न जल ग्रहण करेंगे। रक्सौल नगर परिषद सभापति धुरपति देवी अपने पुत्र सह राजद नेता सुरेश यादव के साथ छठ घाट जाते टुमड़िया टोला शिव हनुमान मंदिर घाट रक्सौल में सरिसवा नदी तट पर बने प्...
छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पूजा के साथ ही 36घंटे का निर्जला उपवास शुरू,संध्या कालीन अर्ध्य रविवार को!

छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पूजा के साथ ही 36घंटे का निर्जला उपवास शुरू,संध्या कालीन अर्ध्य रविवार को!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान का आज शनिवार 18 नवंबर को दूसरा दिन था. इस दिन को खरना कहते हैं.यह पूजा नहाय खाय के अगले दिन मनाया जाता है. खरना पूजा महापर्व के दौरान की जाने वाली अहम पूजा है,जिसमे अंतर्मन की स्वच्छता पर जोर दिया जाता है.इस खरना पूजा पर छठव्रतियों ने साठी चावल की बनी खीर, रोटी और केला का महाप्रसाद ग्रहण किया. पहले इस महाप्रसाद को भोग लगाया गया और फिर परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ पूजन के बाद इसे ग्रहण किया. लोगों में इस महाप्रसाद का वितरण भी किया गया. खरना का महा प्रसाद ग्रहण करने के बाद छठ व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास पर रहेंगी. रविवार को डूबते को सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य: सूर्य उपासना के इस अलौकिक छठ महापर्व में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है. छठ व्रतियों के लिए यह काफी तपस्या वाला व्रत होता है. छठ व्रती खरना का प्रसा...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने लिया रक्सौल नगर के छठ घाटों का जायजा,दिए कई निर्देश!

विधायक प्रमोद सिन्हा ने लिया रक्सौल नगर के छठ घाटों का जायजा,दिए कई निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल में छठ पर्व की तैयारी जोर शोर से जारी है ।शुक्रवार से लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय खाय से शुरू होगा। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य जबकि सोमवार को उदयाचल गामी सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया जाना है। अर्घ्य अर्पण से पूर्व व्रतियों को छठ घाटों पर किसी तरह की परेशानी न हो इसको ले कर प्रशासन और नगर परिषद संकल्पित दिख रही है।इस बीच,क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने गुरुवार को रक्सौल नगर परिषद अंतर्गत रक्सौल थाना परिसर छठ घाट, कोइरिया टोला छठ घाट, बाबा मठिया छठ घाट, छठिया घाट, कस्टम घाट, भकुआ बरहम छठ घाट, परेउवा छठ घाट, कौड़िहार छठ घाट आदि सभी छठ घाट का जायजा लिया । वैसे छठ घाट जहां साफ-सफाई व लाइट लगाने का कार्य पूरा नहीं हुआ है, वहां कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए एसडीएम रविकांत सिन्हा, एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार, नगर परिषद के कार्य...
1001दीप जला कर सरिसवा नदी संरक्षण का लिया गया संकल्प,नमामी गंगे प्रोजेक्ट से जुड़ाव पर सांसद का जताया गया आभार!

1001दीप जला कर सरिसवा नदी संरक्षण का लिया गया संकल्प,नमामी गंगे प्रोजेक्ट से जुड़ाव पर सांसद का जताया गया आभार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन के बैनर तले गुरुवार को शहर के बाबा मठिया स्थित नदी तट पर महादीप प्रज्वलन ,प्रार्थना सभा एवं संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक हज़ार एक दीप जला कर सरिसवा नदी और पर्यावरण की रक्षा का शपथ लिया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए सरिसवा नदी आंदोलन के संस्थापक अध्यक्ष प्रो०(डा०) अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि नदी सहित पर्यावरण रक्षा का संकल्प स्वयं लेना होगा । सरकार के साथ आम जनों का सहयोग अपेक्षित है तभी नदियों सहित वायु एवं ध्वनि प्रदूषण से बचा जा सकता है । प्रो० सिन्हा ने कहा कि नेपाल से जड़ी बूटियों को अपने में समाहित कर गंगा के समान कलकल कर बहती हुई नदी आज अति प्रदूषित होकर पूरे शहर को कुप्रभावित कर रही है जिससे अनेकों प्रकार की घातक बीमारियों से कई लोगों की जान जा चुकी है और कई मौत से जूझ रहे है । इस कार्यक्रम के दौरान नदी...
रक्सौल पुलिस द्वारा थाना में सिवान के युवक की पिटाई का मामला तूल पकड़ा, एसपी कांतेश मिश्रा के निर्देश पर जांच शुरू

रक्सौल पुलिस द्वारा थाना में सिवान के युवक की पिटाई का मामला तूल पकड़ा, एसपी कांतेश मिश्रा के निर्देश पर जांच शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल ।(vor desk)।पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत रक्सौल थाना के पुलिस अधिकारी पर दबंगई का आरोप लगा है।एक युवक ने रक्सौल के थानाध्यक्ष पर थाना में बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया है।जख्मी युवक का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार को घटना की जांच का जिम्मा सौंपा है।पीड़ित युवक सीवान जिला के एमएच नगर थाना क्षेत्र के हाता धौनती का रहने वाला शैलेश यादव है।पीड़ित शैलेश यादव ने एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा को व्हाट्सएप पर आवेदन भेजकर मामले की जानकारी दी। पीड़ित शैलेश यादव ने अपने आवेदन में बताया है कि वह रक्सौल में रक्सौल में रहकर नेटवर्क मार्केटिंग कम्पनी में स्वतंत्र वितरक का कार्य करता है।विगत 12 नवंबर को डायल 112 की टीम ने रक्सौल के ब्लॉक रोड से उठाया और थाना पर लेकर आई।आरोप है कि थाना में हाला...
बिहार का ऐसा शहर बना रक्सौल,जो दीपावली पर नर्क में रहा तब्दील..नगर परिषद प्रबंधन की हो रही थू -थू!

बिहार का ऐसा शहर बना रक्सौल,जो दीपावली पर नर्क में रहा तब्दील..नगर परिषद प्रबंधन की हो रही थू -थू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। इस बार रक्सौल नगर परिषद ने समूचे बिहार में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है,जिसमें यह दर्ज हुआ कि रक्सौल में ऐतिहासिक तौर पर कूड़े कचरे के बीच दीपावली मनी।इस कारण नगर परिषद प्रशासन के इस करतूत की चर्चा केवल सूबे में ही नहीं बल्कि,नेपाल तक हुई। 'रक्सौल नर्क परिषद' की छवि पर मुहर लग गई और इस बार यह जुमला खुल कर सबों के जुबान पर आ गया।नगर परिषद के सीधे निर्वाचित चेयर मैन धुर पति देवी,डिप्टी चेयर मैन पुष्पा देवी समेत नगर के सभी 25पार्षदगण शहर के गली ,मुहल्ले,चौक चौराहे पर फैले बिखरे कूड़े,कचरे को टुकुर टुकर देखते और सफाई कर्मियों के मान मनौव्वल में जुटे रहे। यह पहली बार हुआ है की राज्य में रक्सौल ऐसा बाजार बन गया,जहां दीपावली पर कूड़ा कचरा नहीं उठाया गया। जिससे आम लोगों और व्यापारियों में त्राहि त्राहि की स्थिति मची रही। बता दें कि नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने बिना सूचना...
सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन द्वारा जलाए जाएंगे 1001दीप, सांसद डा संजय जायसवाल का होगा अभिनंदन!

सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन द्वारा जलाए जाएंगे 1001दीप, सांसद डा संजय जायसवाल का होगा अभिनंदन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। जीवनदायिनी सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन के तत्वाधान में रक्सौल स्थित नागा मठ परिसर में 16 नवंबर 2023 को नदी के तट पर 1001दीपों की माला के साथ महादीप प्रज्वलित किया प्रचलित किया जाएगा। साथ ही प्रार्थना सभा होगी । उक्त जानकारी देते हुए सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कुमार एवं महासचिव प्रोफेसर मनीष दुबे ने बताया कि लंबे प्रयास के बाद सरिसवा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए एसटीपी प्लांट भारत सरकार के नमामि गंगे परियोजना के तहत लगाने जाने का निर्णय किया गया है जो रक्सौल ही नहीं बल्कि सीमांचल क्षेत्र के लिए वरदान है। प्रोफेसर दुबे ने बताया कि महादीप प्रज्वलन के साथ ही स्थानीय सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया जाएगा। उनका अभिनंदन भी किया जाएगा । जिनके अथक प्रयास एवं परिश्रम के कारण एसटीपी प्लांट लगने जा रहा है। इस दिन 1001 दीपों की ...
रक्सौल के परसौना तपसी में विशाल दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, मंत्री डाo शमीम अहमद समेत अन्य पहुंचे

रक्सौल के परसौना तपसी में विशाल दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, मंत्री डाo शमीम अहमद समेत अन्य पहुंचे

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।दीवाली और गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में रक्सौल प्रखंड के परसौना तपसी में विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार के कानून मंत्री डॉक्टर शमीम अहमद, राजद जिला अध्यक्ष सह कल्याणपुर विधायक मनोज यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद उर्फ भाई जी एवं रक्सौल महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर चार दर्जन पहलवानों ने अपना जोर आजमाइश किया। जिसमें आकर्षण का केंद्र रहे पश्चिमी चंपारण के पहलवान सहदुल राजा, नेपाल धोरे के पहलवान प्रेम यादव, बनारस के पहलवान जोखन पहलवान, धनगढ़वा के पहलवान मोहम्मद असलम, नेपाल कलैया के पहलवान महफिल यादव, अनुज पहलवान, नेपाल के असलम पहलवान, धनगढ़वा के ब्रिज पहलवान, बरसाना के मोती पहलवान के बीच आयोजित हुआ। कार्य...
अज्ञात वाहन की ठोकर से बुरी तरह घायल मजदूर की इलाज के क्रम में मौत!

अज्ञात वाहन की ठोकर से बुरी तरह घायल मजदूर की इलाज के क्रम में मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) । रक्सौल के आईसीपी बाईपास सड़क पर एक अज्ञात मालवाहक ट्रक से ठोकर लगने से बुरी तरह घायल मजदूर की मौत हो गई है।मृत मजदूर की शिनाख्त रक्सौल के हरदिया पंचायत के गमहरिया वार्ड2निवासी पवन सिंह के रूप में हुई है।घटना मंगलवार की शाम की है। मिली जानकारी के मुताबिक,मजदूर पवन सिंह कौडिहार चौक से घर लौट रहे थे।वे साइकल से बाईपास सड़क पर गए।इसी क्रम में डुमरिया के पास उक्त सड़क पर तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मार दी।जिसमे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रक्सौल पुलिस की 112 भैन की टीम पहुंची और लक्ष्मीपुर स्थित एस आर पी हॉस्पिटल ले गई। जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एस आर पी हॉस्पिटल के डायरेक्टर सह मुख्य चिकित्सक डा सुजीत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को लाते ही इलाज शुरू कर दिया गया।लेकिन,सर और दोनो पैर में काफी जख्म ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!