‘चलो गांव अभियान’ कार्यक्रम सफल बनाने के लिए विधायक प्रमोद सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा की बैठक आयोजित!
रक्सौल ।(vor desk)।हरैया स्थित विधायक आवास पर रक्सौल भाजपा विधानसभा की बैठक जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय के अध्यक्षता में की गई।स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने सम्बंधित करते हुए कहा कि हम 'गांव चलो अभियान' के तहत जनता के बीच जाएंगे। उन्हें मजबूत भारत, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत बनाने के संकल्प का निमंत्रण देंगे। सभी बूथ प्रभारी एक-दूसरे बूथों पर प्रवासी बनकर जाएंगें और बूथ अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक करेगें। प्रभारी 24 घंटा तक उनके साथ समय व्यतीत करते हुए केन्द्र सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित भी करेगें। इस दौरान बूथ प्रभारी अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के घर रात्रि विश्राम करते उन्हीं के यहां नास्ता और खाना का भी काम करेगें। मौके पर उपस्थित जिला प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि देश में विकास के ...









