लायंस क्लब की मासिक बैठक आयोजित, दंत चिकित्सा शिविर ,रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण कार्यक्रम करने का हुआ निर्णय
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल लायंस क्लब की मासिक बैठक लायन गणेश धानोठिया के निज आवास धानोठिया सदन में क्लब अध्यक्ष लायन साइमन रेक्स की अध्यक्षता में हुई।बैठक में निर्णय हुआ की 23 अगस्त (शनिवार )को होली मिशन स्कुल, बड़ा परेउवा, रक्सौल में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा।दिनांक 31अगस्त ( शनिवार )को अनुमंडल अस्पताल में 25 पौधों का वृक्षारोपण क्लब के ट्री मैन कहे जाने वाले लायन नारायण रुँगटा की देख-रेख में करने का निर्णय किया गया। रक्त दान शिविर के आयोजन हेतु रेड क्रॉस सोसाइटी, मोतिहारी से सम्पर्क कर जल्द कराने का निर्णय लिया गया।बैठक में लायन गणेश धानोठिया,लायन सुशीला धानोठिया, लायन संजय गुप्ता, लायन ममता गुप्ता,लायन बिमल सर्राफ,लायन पुनम सर्राफ, लायन पवन कुशवाहा,लायन गीता कुशवाहा,लायन हरीश खत्री,लायन सरिता खत्री,लायन डाॅक्टर राजीव रंजन, लायन प्रियंका सोनी,लाय...









