मरीज की मौत मामले में दो दिन बाद भी विवादित निजी क्लीनिक पर जांच और कार्रवाई नही,परिजन ले गए शव ,’मौत की दुकान’ को दुबारा खोलने की तैयारी!
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के कौड़िहार चौक से लगे सैनिक सड़क स्थित सिटी हेल्थ केयर नामक क्लीनिक में उपचार के दौरान एक मरीज की संदिग्ध मौत के मामले में दो दिन बाद भी करवाई नही हो सकी है। रक्सौल एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित और जिले के सिविल सर्जन डा विनोद कुमार सिंह ने जांच कर करवाई करने की बात कही है।बावजूद,अब तक ना तो जांच टीम पहुंची और ना ही कोई करवाई हुई दिखती है, जिससे शासन प्रशासन के खिलाफ असंतोष और आक्रोश दिख रहा है।इस बारे में एक ओर अंबेडकर ज्ञान मंच ने बीमार मजदूर की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में करवाई नही होने पर सड़क पर ऊतरने की चेतावनी दी है।एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है।वहीं,सामाजिक कार्यकर्ता नुरुल्लाह खान ने बिहार सरकार और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों को घेरते हुए दोषियों पर करवाई की मांग की है।उन्होंने कहा कि केवल आरोपी क्लीनिक की ही ...








