17से 21नवंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ, इंडो -नेपाल बॉर्डर पर खास फोकस!
रक्सौल।(एक सम्वाददाता )।17 नवम्बर से 21नवंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन रविवार को रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक सह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने रक्सौल स्टेशन पर बच्चों को पोलियो का ड्रॉप पिलाकर किया ।डॉ राजीव रंजन ने कहा कि पोलियो का वायरस मुंह में जाने वाली कोई भी चीज जैसे पानी, खाना या गंदे हाथों के माध्यम से शरीर में पहुंच जाता है।जब हम पोलियो की खुराक अपने बच्चे को पिलाएंगे तभी हमारा राष्ट्र पोलियो मुक्त रहेगा,दुबारा पावँ नही पसार सकेगा।
उन्होंने बताया कि बॉर्डर पर पोलियो को ले कर विशेष ध्यान दिया जा रहा है,क्योंकि,नेपाल के रास्ते पोलियो ग्रस्त देशों के नागरिक आवाजाही करते हैं।ऐसे में एक चूक भी भारी पड़ सकती है।
उन्होंने बताया कि पोलियो खुराक पिलाने के लिए 37 ट्रांजिट टीम , 9...









