35 हजार का इनामी ड्रग तस्कर टिंकू मियां गिरफ्तार,मर्डर कांड में चल रहा था फरार,गुप्त सूचना पर बिहार पुलिस के जिला आसूचना इकाई की टीम ने दबोचा!
रक्सौल।(vor desk)। बिहार पुलिस द्वारा 35 हजार के घोषित इनामी बदमाश को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।जिला आसूचना इकाई की टीम और थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर उक्त गिरफ्तारी की है।पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया है कि नशा के खिलाफ जारी अभियान के तहत उक्त गिरफ्तारी हुई है।थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा छापेमार टीम का नेतृत्व कर रहे थे।प्रेस नोट में बताया गया है कि रक्सौल थाना क्षेत्र के इस्लामपुर वार्ड संख्या-8 निवासी गफ्फार मिया का बेटा टिंकू मियां को गिरफ्तार किया गया है,जिस पर 35 हजार का इनाम रखा हुआ था। पुलिस कई दिनों से टिंकू मियां को तलाश कर रही थी। सूचना मिली कि टिंकू मियां को रक्सौल में देखा गया है। तब सूचना के आधार पर छापेमारी कर टिंकू मियां को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टिं...









