रक्सौल बॉर्डर पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार,नेपाल से भारत में प्रवेश करते वक्त इंडियन इमिग्रेशन ने जांच के दौरान पकड़ा
रक्सौल।(vor desk)। भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर पर रविवार की शाम इंडियन इमिग्रेशन की टीम ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है।वह रोहिंगिया मुस्लिम बताया जा रहा है।शक है कि वह भारत विरोधी गतिविधि से जुड़ा हो सकता है।गिरफ्तारी के बाद खुफिया विभाग जांच में जुटी है कि आखिर उसका कनेक्शन कहां कहां और किससे जुड़ा है।भारत में चोरी छुपे रहने और फर्जी ढंग से भारतीय पासपोर्ट हासिल करने और फिर नेपाल के रस्ते भारत आने के पीछे का मकसद क्या है।
फिलहाल,जांच के क्रम में बांग्लादेशी नागरिक की पहचान जावेद मोहम्मद के रूप में हुई है।जावेद के पास भारतीय पासपोर्ट (एक्स389301) था,जिसे ले कर वह रक्सौल इमिग्रेशन कार्यालय में एराइवल क्लियरेंस के लिए आया। इमिग्रेशन क्लियरेंस के दौरान संदेह के आधार पर पूछताछ एवं प्रोफाइलिंग के पाया गया कि उक्त व्यक्ति बांग्लादेश का नागरिक है।जिसके पास से बांग्ल...









