अनवरत अविरल वर्षा से सीमा क्षेत्र संकट में,बाढ़ की आफत के बीच इस बार रक्सौल नगर के डूबने की आशंका से सहमे लोग!
रक्सौल।(vor desk)।अनवरत अविरल वर्षा से सीमा क्षेत्र संकट में है।नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा ने आफत खड़ी कर दी है।नेपाल और बिहार में रेड अलर्ट है।नेपाल ने तटीय क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने को कहा है।नेपाली नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है।बागमती ,नारायणी,कोसी,महानंदा जैसी नदियां खतरे के निशान को पार करने को उतावली है।
इस बार वीरगंज का आदर्श नगर डूब गया है।सरिसवा नदी भी खतरे के निशान को छूते हुए बह रही है।
बिहार के जल संसाधन विभाग ने उच्च सतर्कता बरतने पर जोर दिया है। चेतावनी दी है कि 48घंटे के भीतर अप्रत्याशित जल श्राव प्रवाहित होने की संभावना है।वाल्मीकि नगर स्थित गंडक बराज से शनिवार की रात्रि 12बजे 6लाख क्यूसेक पानी प्रवाहित होने की संभावना है,जो,अब तक के इतिहास का अधिकतम जल श्राव के निकट है।
रक्सौल इस बार खतरे में है।नगर तो वारिश के बाद त्राहि त्...









