दीपावली छठ पर्व पर जिले में आने वाले 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जा रहीं है पल्स पोलियो की खुराक!
भारत नेपाल सीमा, बस, रेलवे स्टेशन पर विशेष चौकसी बरतते हुए पिलाई जा रहीं है दवा: - डॉ शरत चंद्र शर्मा
अधिकारी कर रहें मॉनिटरिंग
मोतिहारी/रक्सौल। (Vor desk)।
पर्व त्यौहार के दौरान जिले में आने वाले एवं जाने वाले 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो जैसे गंभीर रोग से बचाव को लेकर पोलियो की खुराक पिलाने हेतु विशेष अभियान मोतिहारी, रक्सौल के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों, अन्य स्थानों पर चलाया जा रहा है।इस सम्बन्ध में जिले के प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ शरत चंद्र शर्मा ने बताया की 1 सितम्बर 2024 को राज्य ने पोलियो मुक्त के 15 वर्ष पूरे कर लिये हैं, परन्तु कुछ देशों जैसे अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान में अभी भी पोलियों का संक्रमण जारी है। ऐसी परिस्थिति में जिले में नेपाल जैसे पड़ोसी देश से त्यौहार के दौरान आने वाले बच्चों से पोलियो का खतरा बना हुआ है।उन्होंने बताया की जिले में 83 ट्रांजिट प्वाई...









