लोजपा (आर)के संगठन जिला रक्सौल के अध्यक्ष बने राज देव पासवान,प्रदेश महा सचिव लोहा पांडे ने जताया फस्ट बिहार, फस्ट बिहारी के विजन को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प!
रक्सौल।(vor desk) । लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट , बिहारी फर्स्ट के विजन को जन जन तक पहुंचाकर आगे बढ़ाना है।यह बातें लोजपा आर के प्रदेश महासचिव पंकज कुमार पांडेय उर्फ लोहा पांडेय ने शहर से सटे लक्ष्मीपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित रक्सौल सांगठनिक जिला के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का सम्मान समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष राजदेव पासवान के कुशल नेतृत्व में सांगठनिक जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के सातों प्रखंडों में प्रखंड , पंचायत एवं बूथ स्तर पर कमिटी का गठन कर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की दो तिहाई से अधिक बहुमत के साथ जीत दर्ज कराने हे...









