चाइनीज ई-सिगरेट तस्करी मामले में रेलवे का बड़ा एक्शन, स्टेशन प्रबंधक और पार्सल इंचार्ज सस्पेंड,और भी अधिकारी-कर्मी आ सकते हैं कारवाई के जद में!
रक्सौल/हाजीपुर।(vor desk)।पूर्व मध्य रेलवे ने रक्सौल में चाइनीज ई-सिगरेट तस्करी मामले में बड़ा एक्शन लिया है। रेलवे ने इस मामले में रक्सौल के स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
करवाई की गाज कोचिंग सुपरिटेंडेंट सह पार्सल इंचार्ज मानिकचंद पर गिरी है।इस मामले में स्टेशन प्रबंधक को भी सस्पेंड किया गया है। यह एक्शन रेलवे के वाणिज्य विभाग के तरफ से लिया गया है। अभी इस मामले में कुछ और लोगों पर भी गाज गिरने की संभावना है।जिसमे रेल सुरक्षा से जुड़े अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।
दरअसल, रक्सौल स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस से करीब 2.63 करोड़ के 6598पीस चाइनीज ई-सिगरेट जब्त की गई थी। सबसे बड़ी बात यह है कि इसे कॉस्मेटिक समान के नाम पर बुक किया गया था। लेकिन,15 दिसंबर को सीमा शुल्क विभाग की टीम ने रक्सौल रेलवे स्टेशन से चीन निर्मित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट की एक बड़ी खेप जब्त कर...









