रक्सौल में ‘न्यू यू ‘सौंदर्य प्रसाधन स्टोर का हुआ भव्य उद्घाटन!
रक्सौल बॉर्डर। ( vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल में गुरुवार को बैंक रोड स्थित केनरा बैंक के सामने देश का सुप्रसिद्ध डाबर इंटरप्राइज की संबंधित कंपनी न्यूयू के नये स्टोर का भव्य उद्घाटन पंडित श्रवण शर्मा के संयोजन में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर स्टोर के संचालक कमल कुमार सर्राफ की भतीजी आकांक्षा सर्राफ व शिव कुमार केशान की भतीजी नीलम हिसारिया ने फीता काटकर किया।
न्यूयू ने उच्च गुणवत्ता वाले सौंदर्य प्रसाधनों, त्वचा की देखभाल के उत्पादों, बालों की देखभाल के लिए उत्पादों एवं शानदार परफ्यूम की विस्तृत श्रृंखला ने सौंदर्य प्रेमी ग्राहकों को खूब आकर्षित किया है।दुकान प्रॉपराटर कमल कुमार सर्राफ व शिव कुमार केशान ने संयुक्त रूप से बताया कि पटना में न्यूयू में दो स्टोर के बाद सीमाई शहर रक्सौल में यह तीसरा स्टोर है। मौका पर न्यूयू के रीजनल हेड दीपक गुप्ता ने स्टोर के ...









