नगर विकास मंत्री जिवेश कुमार मिश्र को रक्सौल नगर परिषद के नए प्रशासनिक भवन से रखा गया दूर,तो उठ खड़े हुए कई सवाल!
*मंत्री ने किया नगर परिषद के जन सुविधा केंद्र कानिरीक्षण,कहा दो मंजिला बनेगा नगर परिषद कार्यालय का पुराना भवन
*मंत्री नहीं कर सके घोषणा के बावजूद रक्सौल नगर परिषद की समीक्षा बैठक,जिस कारण नहीं मिल सकी विशेष सौगात
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर की जनता के 'सपनो के साथ छलावा' कोई नई बात नहीं,लेकिन,इस बार खुद नगर विकास विभाग के मंत्री जिवेश कुमार मिश्र भी 'छलावे' के शिकार बन गए ।उन्हें नगर परिषद कार्यालय में बुलाया तो गया,लेकिन,पुराने कार्यालय में!जो कहने भर का कार्यालय है और इन दिनों जनसुविधा केंद्र बन गया है।यहां हाल ही में डेटिंग पेंटिंग हुई है, सो यहां उन्हें बुला कर वाह वाही का इंतजाम कर लिया गया।लेकिन,उन्हें नए कार्यालय यानी प्रशासनिक कार्यालय से दूर रखा गया,ताकि, कूव्यस्था की पोल न खुल जाए।जबकि,मंत्री महोदय हरैया स्थित विधायक आवास गए थे और उन्हें इसी कार्यालय के रास्ते लौटना...









