वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन परिचालन की तैयारी:सुगौली से रक्सौल के बीच रेलवे ने बदली पुरानी पटरी,अब 110 किलोमीटर के रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन!
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल सुगौली खंड होते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की खबर जल्द मिल सकती है।इसको ले कर पूर्व मध्य रेलवे के सुगौली-रक्सौल स्टेशन के बीच 27 किलोमीटर पुरानी 52 किलो की रेल पटरी हटाकर 60 किलो की आधुनिक रेल पटरी को बिछाने का कार्य संपन्न कराया जा रहा है।। अब सुगौली से रक्सौल के बीच 110 किलोमीटर के रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी।
रेल पटरी बिछाने का कार्य बापूधाम मोतिहारी के सहायक मंडल अभियंता अखिलेश कुमार मिश्र की देखरेख में संपन्न कराया गया।अब तक इस कार्य को आधुनिक मशीन पीक्यूआरएस मशीन के माध्यम से कुशल इंजीनियरों ने संपन्न कराया है।
रेल पटरी बिछाने के कार्य में सीनियर सेक्सन इंजीनियर रेल पथ कार्य किशोर कुमार और सीनियर सेक्सन इंजीनियर रेल पथ स्पेशल नरेश कुमार सहयोग कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, सुगौली से रक्सौल स्टेशन के बीच 29 किलोमीटर तक 52,किलो की जगह 6...









