Saturday, August 1

ब्रेकिंग न्यूज़

दरपा थाना क्षेत्र के दुबहां स्थित पोखर में डूबने से बालिका की मौत,एक की हालत गंभीर

दरपा थाना क्षेत्र के दुबहां स्थित पोखर में डूबने से बालिका की मौत,एक की हालत गंभीर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण ज़िले के दरपा थाना क्षेत्र के दुबहा गांव में मंगलवार शाम लगभग चार बजे एक अत्यंत दुखद घटना घटी। बाढ़ के पानी से भरे एक पोखर (तालाब) में डूबने से 12 वर्षीय लालसा कुमारी की मौत हो गई, जबकि उसकी साथी 13 वर्षीय पल्लवी कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, दुबहा गांव निवासी पन्नालाल पासवान की पुत्री लालसा कुमारी और मुकेश पासवान की पुत्री पल्लवी कुमारी गांव के अन्य बच्चों के साथ बाढ़ के पानी में खेल रही थीं। इसी दौरान वे खेलते-खेलते पोखर के गहरे पानी में चली गईं। जब लालसा डूबने लगी, तो उसे बचाने के प्रयास में पल्लवी भी डूबने लगी। बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने दोनों को बाहर निकाला।परिजन तुरंत दोनों को टावर चौक स्थित एक निजी क्लीनिक ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने लालसा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पल्लवी कुमारी की नाजुक स्थिति को देखते हुए...
वीरगंज में स्थित होटल में भारतीय पिता पुत्र की संदिग्ध मौत,नेपाल पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पड़ताल!

वीरगंज में स्थित होटल में भारतीय पिता पुत्र की संदिग्ध मौत,नेपाल पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पड़ताल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल के वीरगंज में भानु चौक स्थित होटल शाह पैराडाइज में एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ के कमरा नंबर 111 में भारत के त्रिपुरा के रहने वाले दो भारतीय नागरिकों, सजल आचारजी (67 वर्ष) और उनके बेटे सागर आचारजी (24 वर्ष), के शव पाए गए हैं।मौत की अवस्था संदिग्ध है।पुलिस ने मामले की गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए परसा जिला के एसपी सुदीप पाठक ने कहा कि विभिन्न पहलुओं पर जांच और अग्रतर कारवाई शुरू कर दी गई है। इधर,घटना के बाद सनसनी है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र ने बीते रविवार अक्टूबर की सुबह होटल में कमरा लिया था। मंगलवार शाम तक जब दरवाज़ा नहीं खुला,तब पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पुलिस टीम ने बगल के कमरे के वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर देखा, तो,बंद कमरे में बेटा सागर पंखे से लटका हुआ था और पिता सजल बिस्तर पर मृत पड़े हुए थे​होटल संचालक...
रामगढ़वा पुलिस ने 11 किलोग्राम गांजा के साथ नेपाली युवक को किया गिरफ्तार

रामगढ़वा पुलिस ने 11 किलोग्राम गांजा के साथ नेपाली युवक को किया गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(Vor desk)।राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शहीद पेट्रोल पंप के पास रामगढ़वा पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 11 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान समीर चौधरी के रूप में हुई है, जो नेपाल के ठोड़ी का निवासी और राकेश चौधरी का पुत्र है। वह अपनी पल्सर मोटरसाइकिल (निबंधन संख्या बीआर22एजी-4880) पर बैग में गांजा छिपाकर उसकी डिलीवरी करने के लिए जा रहा था। पुलिस को पहले ही सूचना मिली थी कि एक तस्कर गांजा लेकर रक्सौल की ओर से आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने शहीद पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर युवक को मोटरसाइकिल और गांजा समेत पकड़ लिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि अब युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। ...
विधान सभा में चुनाव में आचार संहिता अनुपालन और कोषांगो की सक्रियता को ले कर एसडीओ मनीष कुमार ने की बैठक!

विधान सभा में चुनाव में आचार संहिता अनुपालन और कोषांगो की सक्रियता को ले कर एसडीओ मनीष कुमार ने की बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और चुनावी कार्यों के लिए गठित कोषांगों के शत-प्रतिशत अनुपालन को लेकर प्रशासनिक सक्रियता तेज हो गई है।रक्सौल के एसडीएम मनीष कुमार ने इसी क्रम में मंगलवार को रक्सौल विधानसभा के सभी नोडल पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूर्व में गठित विभिन्न कोषांगों के दायित्वों की समीक्षा करना था।अधिकारियों को वाहन कोषांग, मीडिया कोषांग, प्रबंधन कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग, और प्रचार प्रसार कोषांग सहित अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद, सभी राजनीतिक दलों के बैनर और पोस्टर...
विधान सभा चुनाव की घोषणा के पूर्व रक्सौल में चला शिलान्यास का दौर,सांसद डा. संजय जायसवाल ने किया दावा-बिहार में बनेगी एनडीए सरकार,मिलेगी225सीट!

विधान सभा चुनाव की घोषणा के पूर्व रक्सौल में चला शिलान्यास का दौर,सांसद डा. संजय जायसवाल ने किया दावा-बिहार में बनेगी एनडीए सरकार,मिलेगी225सीट!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। विधान सभा चुनाव से पहले सोमवार को शिलान्यास का दौर चला।क्षेत्रीय भाजपा सांसद डा संजय जायसवाल और विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में कई योजनाओं का शिलान्यास हुआ।इस मौके पर आचार संहिता की घोषणा से पूर्व पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद डा संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में एनडीए अपने कामों के बूते रिकॉर्ड मत से जीतेगी।वर्ष2025 के विधान सभा चुनाव में हम 225 सीटें जीतेंगे ।सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी के कार्य ऐतिहासिक हैं। उनके नेतृत्व में रक्सौल शहर के सभी मूल समस्याओं के समाधान का कार्य किया गया है।रक्सौल शहर के पूर्वी और पश्चिमी रेल गुमटी पर 157करोड़ के लागत से रेल ओवरब्रिज का टेंडर 10अक्टूबर को खुल जाएगा।इस पर चुनाव आचार संहिता का कोई असर नहीं होगा।रक्सौल में आज आईटीआई का भी शिलान्यास हुआ है।यह पुराने और नए सरकार का अंतर बताता है।उन्होंने लालू यादव ...
रक्सौल में सियासी उबाल: वार्ड पार्षद जितेंद्र दत्ता ने विकास कार्यों में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा

रक्सौल में सियासी उबाल: वार्ड पार्षद जितेंद्र दत्ता ने विकास कार्यों में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रक्सौल नगर परिषद की राजनीति में बड़ा मोड़ आ गया है।नगर परिषद के वार्ड संख्या 05 के पार्षद जितेंद्र कुमार दत्ता ने विकास कार्यों में कथित अनदेखी और उपेक्षा से नाराज़ होकर अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है, जिससे स्थानीय सियासी पारा चढ़ गया है।पार्षद जितेंद्र कुमार दत्ता ने सोमवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार को अपना त्याग पत्र सौंपा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि 2017-2022 के अपने पिछले कार्यकाल के दौरान उन्होंने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा कराया था, लेकिन वर्तमान कार्यकाल में उनके वार्ड में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हो सका है।पार्षद दत्ता ने सीधे तौर पर निर्वाचित मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव पर सवाल खड़े किए और कहा कि नई व्यवस्था मनमानी हो रही है।उन्होंने तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जो पार्षद उनकी बातों ...
15515/15516 मेमू ट्रेन का नरकटियागंज विस्तार,रक्सौल के यात्रियों में आक्रोश,इंटरसिटी एक्सप्रेस फिर से चालू करने की मांग

15515/15516 मेमू ट्रेन का नरकटियागंज विस्तार,रक्सौल के यात्रियों में आक्रोश,इंटरसिटी एक्सप्रेस फिर से चालू करने की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रेलवे के आदेश से बढ़ी परेशानी: 'गलत नीति' के खिलाफ स्थानीय सांसद का विरोधरक्सौल।(Vor desk)।रेलवे बोर्ड के एक ताजा आदेश ने रक्सौल और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। सुगौली/रक्सौल से दानापुर के बीच चलने वाली महत्वपूर्ण मेमू ट्रेन संख्या 15515/15516 (सुगौली रक्सौल दानापुर एक्सप्रेस)को अब नरकटियागंज तक विस्तारित करने का फैसला लिया गया है, जिससे यह ट्रेन अब नरकटियागंज से दानापुर के लिए चलेगी।रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (कोचिंग) संजय कुमार नीलम द्वारा जारी पत्रांक CC 245/2025 दिनांक 1 अक्टूबर 2025 के अनुसार यह विस्तार किया गया है। लेकिन, रक्सौल और सुगौली से दानापुर की यात्रा करने वाले यात्रियों ने इसे गलत फैसला बताते हुए रेलवे के इस फैसले का कड़ा विरोध किया है। विरोध की मुख्य वजह: लोगों की चिंता है कि इस ट्रेन में पहले से ही भारी भीड़ होती थी,अब और बढ़ेग...
रक्सौल बॉर्डर 4 करोड़ 84 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में वांछित मोहम्मद हाफिद गिरफ्तार!

रक्सौल बॉर्डर 4 करोड़ 84 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में वांछित मोहम्मद हाफिद गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल बॉर्डर पर स्थित इमिग्रेशन कार्यालय के अधिकारियों ने 4 करोड़ 84 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में वांछित मोहम्मद हाफिद को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक,केरल निवासी हाफिद पर बेंगलुरु में आईटी एक्ट और धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज है। वह थाईलैंड जाने की कोशिश कर रहा था लेकिन पासपोर्ट जांच में लुक आउट सर्कुलर जारी होने के कारण पकड़ा गया। उसे बेंगलुरु पुलिस को सौंप दिया गया है।हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने इसकी पुष्टि की है।मोहम्मद हाफिद के खिलाफ साइबर थाना बेंगलुरु में एफआईआर संख्या 100/0 22 दर्ज है, जिसमें आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66(डी) तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और 420 के तहत मामला चल रहा है।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता) ...
आफत की बारिश के बाद बाढ़ का कहर, रक्सौल के निचले इलाके सहित नगर के कई वार्ड जलमग्न!

आफत की बारिश के बाद बाढ़ का कहर, रक्सौल के निचले इलाके सहित नगर के कई वार्ड जलमग्न!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भयंकर बारिश ने सीमावर्ती भारतीय जिले चंपारण (पूर्वी और पश्चिमी चंपारण) में हाहाकार मचा दिया है, जहां उफनती नदियों ने बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है। प्रकृति के इस दोहरे वार से दोनों तरफ के लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, लेकिन इस संकट के बीच मानवीय सहयोग और एकजुटता की उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है।नेपाल में हुई मूसलाधार बारिश ने गंडक, बागमती जैसी प्रमुख नदियों को खतरे के निशान से ऊपर ला दिया है। एक और वीरगंज सहित नेपाल के कई सीमावर्ती शहर और गांव बाढ़ की चपेट में है और जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है।वहीं,नेपाली नदियों का सारा पानी भारत के चंपारण और आस-पास के निचले इलाकों में घुस आया है, जिससे कई गाँव जलमग्न हो गए हैं और लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। रक्सौल...
रक्सौल में एक्टू के तत्वाधान में सफाई मजदूर सम्मान सामाजिक सुरक्षा अधिकार सम्मेलन आयोजित,मजदूर नेताओं ने लगाया सरकार पर सौतेले व्यवहार आरोप!

रक्सौल में एक्टू के तत्वाधान में सफाई मजदूर सम्मान सामाजिक सुरक्षा अधिकार सम्मेलन आयोजित,मजदूर नेताओं ने लगाया सरकार पर सौतेले व्यवहार आरोप!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ (ऐक्टू) रक्सौल के द्वारा रविवार को सफाई मजदूर सम्मान सामाजिक सुरक्षा अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस सम्मेलन में नगर परिषद के सभी सफाई कर्मियों, चालकों एवं मजदूरो की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव ए ऐक्टू सह महासंघ अध्यक्ष कामरेड आर.एन. ठाकुर ने की, जबकि संचालन महासचिव चंद्रशेखर कुमार ने किया।शहर के हजारीमल हाई स्कूल में आयोजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू) लंबे समय से सफाई मजदूरों की सेवा नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, दैनिक मानदेय में बढ़ोतरी, आउटसोर्स कर्मियों की सेवा आयु 60 वर्ष तक निर्धारित करने, निजी संचिका खोलने, सेवा अभिलेख बनाने, एसीपी का लाभ देने, कार्य के दौरान मृत्यु पर आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, 10 लाख ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!