Friday, March 13

ब्रेकिंग न्यूज़

माहेर ममता की टीम ने रक्सौल  में भटक रही।दो बेसहारा महिलाओं को किया रेस्क्यू

माहेर ममता की टीम ने रक्सौल में भटक रही।दो बेसहारा महिलाओं को किया रेस्क्यू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।असहाय और मानसिक रूप से बीमार महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने वाली माहेर ममता निवास संस्था की टीम ने रक्सौल के अलग अलग स्थानों से दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।इस बारे में माहेर ममता निवास रक्सौल के प्रबंधक विरेन्द्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर हरैया थाना क्षेत्र के आइसीपी बाइपास रोड में ओवरब्रिज के नीचे तथा रक्सौल थाना क्षेत्र में सरिसवा नदी के किनारे से दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।इसमें एक महिला अपना नाम पता बताने में असमर्थ है । जबकि दूसरी महिला ने अपना घर पताही बताया गया है।दोनों महिलाओं को रेस्क्यू किये जाने के बाद प्राथमिक उपचार कराते हुए माहेर ममता निवास में आवासित किया गया है। इस रेस्क्यू अभियान में माहेर ममता निवास के छोटेलाल भगत, सुप्रिया बोदरा व उनकी टीम शामिल थी।इस संबंध में रक्सौल व हरैया थाना को ...
वीरगंज:पशुपति शिक्षा मंदिर को  ब्रिटानिया नेपाल ने दिया सहयोग सामग्री

वीरगंज:पशुपति शिक्षा मंदिर को  ब्रिटानिया नेपाल ने दिया सहयोग सामग्री

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। समाजिक सेवा दायित्व के तहत ब्रिटानिया नेपाल प्राइवेट लिमिटेड ने पशुपति शिक्षा मंदिर, बीरगंज को सहयोग प्रदान किया है। ब्रिटानिया नेपाल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विद्यालय को 2 वाटर फ्रीजर, 16 सीलिंग फैन और 850 पैकेट बिस्कुट भेंट स्वरूप दिए गए।  ब्रिटानिया नेपाल प्राइवेट लिमिटेड के फैक्ट्री मैनेजर  संदीप बंसल ने यह सामग्री पशुपति शिक्षा मंदिर, के अध्यक्ष अशोक कुमार बैद को हस्तांतरित की । हस्तांतरण कार्यक्रम में वित्त प्रबंधक  ऋषभ चौधरी, एचआर  विनोद शाह, इंजीनियर  मुकेश कुमार, जीआरसी एकल विद्यालय के अध्यक्ष  राम सर्राफ तथा विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। विद्यालय के अध्यक्ष अशोक कुमार बैद ने ब्रिटानिया नेपाल प्रा. लि. का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है, जो अन्य संस्था...
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्य तिथि पर कुष्ठरोगियों के बीच फल वितरण

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्य तिथि पर कुष्ठरोगियों के बीच फल वितरण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।बुधवार को शहर के सुन्दरपुर स्थित लिटिल फ्लावर लेप्रोसी अस्पताल में रक्सौल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नुरमहम्द के अध्यक्षता में आधुनिक भारत के निर्माता संचार क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं सैकड़ों कुष्ठरोगियों के बीच फल वितरण किया गया।बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि एमएलसी क्षेत्र संख्या 12 के प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने पूर्व प्रधानमंत्री के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी के बाद सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे जिनके कार्यकाल स्वर्णिम वर्ष रहा पंचायती राज व्यवस्था, कम्प्यूटर युग की शुरुआत, संचार क्रांति की शुरुआत,18 वर्ष के युवाओं को वोट देने का अधिकार , एटीएम मशीन का आरंभ इत्यादि कार्य आज भी सराहनीय है।पूर्व महासचिव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी राजनी...
रक्सौल:खेत से मिली प्राचीन व दुर्लभ बुद्ध प्रतिमा,देखने की लगी होड!

रक्सौल:खेत से मिली प्राचीन व दुर्लभ बुद्ध प्रतिमा,देखने की लगी होड!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk) ।बुद्ध कालीन प्राचीन प्रतिमा मिलने से सीमावर्ती क्षेत्र में बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक अवशेष को लेकर एकबार फिर चर्चा शुरू हो गयी है। इस इलाके में के कण- कण में बुद्ध विराजमान है, ऐसी कीवदंति है।इसका जीता जागता सुबूत तब मिला, जब रक्सौल के जिला पार्षद रहे इंद्रासन प्रसाद के पिता इंदु साह नेपाल से निकलनेवाली धूतहा नदी किनारे भेलाही स्थित अपने खेत पर गए तो खेत में ही लावारिस स्थिति में गौतम बुद्ध के काले संगमरमर की ध्यानस्थ मुद्रा प्राचीन मूर्ति मिले है।इससे सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल और आस पास के एरिया के बौद्ध कालीन जुड़ाव के संकेत भी मिले हैं।पूर्व में भी इस इलाके से मिट्टी के बर्तन और पुराने सिक्के मिल चुके हैं।मिली जानकारी के मुताबिक,बुधवार को यह प्रतिमा एक खेत से मिली।जिसको देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई।यह प्रतिमा काले संगमरमर की बताई जा रही है,जिसमे बुद्ध ...
अर्बन पीएचसी के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित,400से ज्यादा मरीज का हुआ इलाज

अर्बन पीएचसी के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित,400से ज्यादा मरीज का हुआ इलाज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के वार्ड संख्या 19 के कौड़ीहार चौक स्थित एक मैरिज हॉल में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(अर्बन पीएचसी) के द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व और जन आरोग्य समिति के अध्यक्ष सह नगर पार्षद सोनू गुप्ता की सक्रियता में आयोजित हुई।इसमें मेडिकल ऑफिसर डा अमित कुमार जायसवाल,,डा आफताब आलम,डा शमीम अहमद, डा शमा साहिन सहित अन्य डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने मेडिकल चेक अप किया।वहीं,वीरगंज आई हॉस्पिटल के सहयोग से मरीजों की नेत्र जांच भी की गई।नेपाल के प्रतिष्ठित आंख अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. चंदन बनर्जी और उनकी टीम ने मरीजों का नेत्र जांच किया । शिविर का उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी रही।अस्पता...
कलवार कल्याण समिति के अध्यक्ष बनें अनिल कुमार गुप्ता, मिल रही बधाई

कलवार कल्याण समिति के अध्यक्ष बनें अनिल कुमार गुप्ता, मिल रही बधाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के पटेल पथ स्थित जगदीश हैंडलूम में कलवार कल्याण समिति के सदस्यों की वार्षिक बैठक मंगलवार की शाम संपन्न हुई. बैठक की कार्रवाई पहले की कमेटी को भंग करने के साथ शुरू की गयी. बैठक का संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया. इसके बाद नए अध्यक्ष के चुनाव लिए समिति के सदस्यों के द्वारा शंभू नगर निवासी अनिल कुमार गुप्ता के नाम का प्रस्ताव किया गया. जिसके बाद सभी सदस्यों की एकमत सहमति के बाद अनिल कुमार गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया. अध्यक्ष निर्वाचित होने के साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार प्रसाद ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता का स्वागत किया. इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार प्रसाद व नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता को समिति के सदस्यों के द्वारा सामूहिक रूप से सम्मानित किया गया. वहीं महासचिव पद के लि...
रक्सौल थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा निलंबित, रक्सौल पहुंच डीआईजी हर किशोर राय ने की मामले की समीक्षा!

रक्सौल थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा निलंबित, रक्सौल पहुंच डीआईजी हर किशोर राय ने की मामले की समीक्षा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।रक्सौल में थानाध्यक्ष के द्वारा कर्तव्य में कोताही,पद के दुरुपयोग और व्यापारी के शोषण के मामले को ले कर चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हर किशोर राय गंभीर हैं और उनकी नजर रक्सौल पर बनी हुई है। रक्सौल थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा को व्यवसायी से उधार समान लेकर नहीं चुकाने व मांगने पर अपरण केस में फंसाने के आरोप में डीआईजी हरकिशोर राय ने निलंबित कर दिया है। साथ ही थानाध्यक्ष पर विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ की गई है।हालाकि,मामला जांच में है और अभी तक थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक के पद पर किसी पुलिस अधिकारी की पदस्थापना नहीं हुई है। थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पर गाज गिरने के बाद जारी चर्चा परिचर्चा के बीच बुधवार की दोपहर चम्पारण प्रक्षेत्र के डीआइजी हर किशोर राय अचानक रक्सौल पहुंच गए। अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक के कार्यालय में पहुंच कर अनुमंडल क्षे...
आगलगी से बचाव और सुरक्षा के लिए अग्निशमन विभाग ने पंटोका मिडल स्कूल में दिया प्रशिक्षण,बच्चों को किया जागरूक!

आगलगी से बचाव और सुरक्षा के लिए अग्निशमन विभाग ने पंटोका मिडल स्कूल में दिया प्रशिक्षण,बच्चों को किया जागरूक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद के निर्देश पर मंगलवार को अगलगी से बचाव और सुरक्षा को लेकर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, पनटोका में जन जागरूकता अभियान चलाया। जन जागरूकता अभियान के माध्यम से ग्रामीणों व बच्चों को आग से सुरक्षा एवं बचाव के कई अहम उपाय बताया।इस दौरान अग्निशमन के अधिकारियों और कर्मियों ने लोगों को गैस सिलेंडर से लगनेवाले आग से सुरक्षा के विभिन्न उपायों को साझा किया तथा मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यालय की रसोईया व छात्र- छात्राओं को गैस सिलेंडर में अगर लगे आग तो कैसे काबू पाएं, इसे बारी - बारी से मॉक ड्रिल कर बचाव के उपाय विस्तार से बताया।इसके साथ ही लोगों को आग से सुरक्षा संबंधी मॉक ड्रिल कर अगलगी से सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। अग्निशमन अधिकारियों की टीम ने जागरूकता अभियान के दौरान लोगों से गैस सिलेंड...
रक्सौल के वार्डों में विकास न होने से असंतोष,भाजपा नेता सह पार्षद पुत्र कमलेश कुमार गुप्ता नगर परिषद कार्यालय गेट के आगे धरना पर बैठे,नहीं खुला गेट!

रक्सौल के वार्डों में विकास न होने से असंतोष,भाजपा नेता सह पार्षद पुत्र कमलेश कुमार गुप्ता नगर परिषद कार्यालय गेट के आगे धरना पर बैठे,नहीं खुला गेट!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल नगर परिषद के कुप्रबंधन ,लापरवाही और अनियमितताओं की वजह से रक्सौलवासी पहले से ही परेशान हैं,अब सत्तारूढ़ दल के नेता भी नाराज दिख रहे हैं।वार्डो में विकास कार्य नहीं होने,योजनाओं में उपेक्षा -भेद भाव, समस्याओं के निराकरण में कोताही और भ्रष्टाचार जैसे मामले से असंतोष दिख रहा है।इसकी झलक सोमवार को सुबह तब दिखी,जब भाजपा के युवा नेता कमलेश कुमार गुप्ता नगर परिषद कार्यालय के गेट पर ताला मार कर उसके आगे अकेले ही धरना पर बैठ गए।अभी गेट का ताला भी नहीं खुला था।धरना पर बैठने से हड़कंप मच गया है और कार्यालय गेट नहीं खुल सका है।बता दे कि कमलेश कुमार गुप्ता नगर के वार्ड 13 की पार्षद आशा देवी के पुत्र हैं।सूत्रों के मुताबिक,उनके वार्ड में एनडीए सरकार के संकल्पित सात निश्चय के तहत जल नल योजना चालू नहीं होने,सड़क,गली, नाली निर्माण के अधर में होने,नगर परिषद कर्मियों द्वारा कार्...
नेपाल जाने की फिराक में जुटा दक्षिण कोरियाई नागरिक रक्सौल में गिरफ्तार: वीजा फेल, मणिपुर की युवती से गुप चुप कर ली है शादी

नेपाल जाने की फिराक में जुटा दक्षिण कोरियाई नागरिक रक्सौल में गिरफ्तार: वीजा फेल, मणिपुर की युवती से गुप चुप कर ली है शादी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाते हुए जांच तेज कर दी गई है,जिसके बाद इंडो नेपाल बोर्डर पर लगातार विदेशी नागरिक पकड़े जा रहे है।इसी बीच ताजा मामले में एक कोरियन नागरिक को रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, रक्सौल पुलिस और इंडियन इमिग्रेशन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई में दक्षिण कोरियाई के नागरिक को पकड़ा है,जिसकी पहचान किम यांग डे के रूप में हुई है। किम को रक्सौल के माई स्थान मौजे स्थित होटल धर्ममुक्ति से छापेमारी कर पकड़ा गया। एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि किम चोरी छुपे भारत से नेपाल की तरफ अवैध रूप से जाने के प्रयास में था,इसी बीच उसे पकड़ लिया गया।किम भारत में एम्प्लॉयमेंट वीजा पर आया था। उसके वीजा की वैधता जनवरी 2021 में समाप्त हो गई थी। इसके बाद से वह बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहा था।वह यहां 17म...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!